15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्लफ्रेंड को दी थी इतनी भयानक मौत कि सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे, भागने वाला था नेपाल लेकिन…

अस्पताल जाने के नाम पर घर से निकली थी युवती, मैनपाट के मछली नदी पर बने स्टॉपडेम के पास मिली थी सिर कुचली लाश

2 min read
Google source verification
Girl body

Girl dead body

अंबिकापुर. दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम कुनियाकला की 23 वर्षीय युवती की 8 अगस्त को मैनपाट के मछली नदी के किनारे स्टापडेम के पास लाश मिली थी। युवती की सिर कुचलकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस की जांच में प्रेमी द्वारा हत्या किए जाने की बात सामने आई। प्रेमी हत्या कर उत्तरप्रदेश फरार हो गया था।

पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण रविवार को आरोपी ने उत्तरप्रदेश के ही महाराजगंज में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी युवक नेपाल भागने की फिराक में था। एसपी ने रविवार को कमलेश्वरपुर थाने का निरीक्षण किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए निर्देश दिए। पुलिस की एक टीम युवक को लेने उत्तरप्रदेश जाएगी।


गौरतलब है कि दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम कुनियाकला निवासी 23 वर्षीय फूलकुमारी पिता लाल साय तिर्की की लाश मैनपाट के असगवां अंतर्गत मछली नदी पर बने स्टापडेम के किनारे मिली थी। युवती के सिर को बुरी तरह से पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई थी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई थी कि युवती 8 अगस्त को घर से अस्पताल जाने के नाम पर निकली थी और उसके बाद से ही लापता थी। परिजन द्वारा मामले में दरिमा थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पूछताछ में युवती का असगवां निवासी सुनील मिंज नामक युवक से दो साल से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई थी।

इधर घटना के बाद से ही युवक भी गांव से फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा मामले में अपराध दर्ज कर घटना की जांच की जा रही थी परन्तु संदेही युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

एसपी सदानंद कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे परन्तु पुलिस को आरोपी का पता नहीं चल पा रहा था। इस मामले को लेकर आज एसपी कुमार ने मैनपाट थाने का निरीक्षण भी किया था।


नेपाल भागने की फिराक में था आरोपी
इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि युवक उत्तरप्रदेश के महाराजगंज में है और नेपाल भागने की फिराक में है। इसके बाद एसपी के विशेष प्रयास से वहां की पुलिस ने उसकी खोजबीन के लिए छापेमारी की तो दबाव में आकर उसने महाराजंगज थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी को लेने जल्द ही एक टीम यूपी रवाना होगी।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग