बालोद

झाड़-फूंक करने घर बुलाया बैगा, उसने लड़की को कमरे में ले जाकर किया कुछ ऐसा की रोते हुए बाहर आयी लड़की

Girl Molestation in Chhattisgarh: आये दिन लोग अपने अंधविश्वास के कारण ठगे जाते हैं। कई बार झाड़फूंक करने वाले लोगों को अपराध करने पर भी मजबूर कर देते हैं तो कभी-कभी झाड़ फूंक के नाम पर ये लोग महिलाओं का शारीरिक शोषण भी करते हैं। ऐसा ही एक मामला बालोद थानाक्षेत्र में भी सामने आया है
2 min read
• •
Updated: 7 Sep 2019, 9:56 PM IST
झाड़-फूंक करने घर बुलाया बैगा, उसने लड़की को कमरे में ले जाकर किया कुछ ऐसा की रोते हुए बाहर आयी लड़की
झाड़-फूंक करने घर बुलाया बैगा, उसने लड़की को कमरे में ले जाकर किया कुछ ऐसा की रोते हुए बाहर आयी लड़की

बालोद. Girl Molestation in Chhattisgarh आये दिन लोग अपने अंधविश्वास के कारण ठगे जाते हैं। कई बार झाड़फूंक करने वाले लोगों को अपराध करने पर भी मजबूर कर देते हैं तो कभी-कभी झाड़ फूंक के नाम पर ये लोग महिलाओं का शारीरिक शोषण भी करते हैं। ऐसा ही एक मामला बालोद थानाक्षेत्र में भी सामने आया है। जहाँ एक बैगा झाड़फूंक के बहाने युवती के साथ अश्लील हरकत करने लगा।

जानकारी के अनुसार बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम देवारभाट में की रहने एक 20 साल की युवती की तबियत कुछ दिनों से खराब थी। उसके घर वाले अंधविश्वासी थे इसलिए उन्होंने लड़की का इलाज गांव के ही एक बैगा से कराने की सोची और उसे झाड़-फूंक करने के लिए अपने घर बुलाया।

बैगा ने लड़की को एक कमरे में बुलाया और वहां से घर वालों को बाहर जाने के लिए कहा। झाड़फूंक करने के दौरान ही लड़की को अकेला पाकर उसकी नियत खराब हो गयी। उसके लड़की के साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। लड़की ने इसका विरोध किया और रोते हुए कमरे से बाहर भाग आयी।

बाहर आकर उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन आरोपी रमऊ राम हल्बा(52) गांव से फरार हो गया। पुलिस ने उसे शुक्रवार की शाम 6 बजे गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्यवाही कर रही है।

Updated on:
7 Sep 2019, 9:56 PM IST
Published on: