
Huge Road Accident: बालोद जिले में बुधवार को तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। हितकसा और तालगांव में दो दुर्घटनाएं हुई। इन दुर्घटनाओं से परिवार में दशहरा उत्सव और दीपावली की खुशियां मातम में बदल गई।
दल्लीराजहरा से मानपुर-मोहला मार्ग पर ग्राम हितकसा के पास शाम 5 बजे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक चालक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे कोसमी (खड़गांव) निवासी दरबार सिंह गंजीर (37) की मौत हो गई। इसके बाद चालक हाइवा समेत फरार हो गया। दूसरी घटना तालगांव में हुई। अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें सिवनी निवासी 37 वर्षीय गजानंद ढीमर की मौत हो गई। उसका साथी गगन (27) गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों रानी माई मंदिर से होकर घर लौट रहे थे। थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने कहा कि अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बाइक चालक ग्राम कोसमी (खड़गांव) निवासी दरबार सिंह गंजीर को हाइवा ने पीछे से टक्कर मार दी। उसे सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौत हो गई। हाइवा चालक वाहन सहित फरार हो गया। उसकी पुलिस तलाश कर रही है।
बोरतरा निवासी परदेशीराम (74) धनेली चौक के कारण ट्रक को देख नहीं पाया और चलते ट्रक के बगल से टकरा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान वह हेलमेट भी नहीं लगाया था। वहीं चौक पर वाहनों की गति धीमी करने की कोई व्यवस्था नहीं है। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि बाइक चालक तेज रफ्तार में था।
गुरुर शहर में धनेली मोड़ पर ट्रक से बाइक टकरा गई, जिससे बाइक चालक की मौत हो गई। घटना बुधवार शाम 5.22 बजे की है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मृतक की पहचान बोरतरा निवासी परदेशी राम सिन्हा (40 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
बताया जा रहा है कि वह चारा खरीदने गुरुर आया था। घर लौटते समय दुर्घटना हो गई। तालगांव के पास हुई दुर्घटना में गजानंद की मौत हो गई। पिता के गुजर जाने के बाद वह अपनी मां का सहारा था। मां बस यही कह रही है कि जल्दी घर आजा बेटा। मां बेटे की मौत की खबर के बाद बेहोश हो गई।