बालोद

Sewer Pipeline Accident: बालोद में दर्दनाक हादसा! पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी, 3 मजदूरों की मौत

Sewer Pipeline Accident: बालोद के दल्लीराजहरा में सीवरेज पाइपलाइन विस्तार कार्य के दौरान बड़ा हादसा हुआ। मिट्टी धंसने से महिला समेत 3 मजदूर मलबे में दब गए, जिनकी मौत की आशंका है।
2 min read
May 12, 2026
बालोद में दर्दनाक हादसा (photo source- Patrika)
बालोद में दर्दनाक हादसा (photo source- Patrika)

Sewer Pipeline Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा में सीवरेज पाइपलाइन विस्तार कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माण स्थल पर अचानक मिट्टी धंसने से तीन मजदूर मलबे में दब गए, जिनमें एक महिला मजदूर भी शामिल बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, जबकि तीनों मजदूरों की मौत की आशंका ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।

Sewer Pipeline Accident: एक महिला मजदूर भी शामिल

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मलबे में दबे तीनों मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इनमें एक महिला मजदूर भी शामिल है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

जेसीबी से खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी

जानकारी के अनुसार, भिलाई स्टील प्लांट की सीवरेज पाइपलाइन विस्तार परियोजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान जेसीबी और चेन माउंट मशीन से खुदाई की जा रही थी, तभी अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंस गया और मजदूर उसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस और बीएसपी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों की भी बड़ी संख्या में भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।

Sewer Pipeline Accident: लापरवाही की आशंका, जांच शुरू

प्रारंभिक तौर पर हादसे के पीछे निर्माण कार्य में लापरवाही को वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। भोजराज नाग भी घटनास्थल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से राहत कार्य तेज करने और पूरी घटना की जांच के निर्देश दिए।

संबंधित खबर

बिलासपुर के 3 मासूमों की मौत

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में शनिवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें छत्तीसगढ़ के तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना कसया थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव स्थित दीनापट्टी टोला में संचालित पंकज ईंट भट्ठे के परिसर में हुई, जहां मिट्टी खनन के लिए खोदे गए गड्ढे में बारिश का पानी भर गया था।

जानकारी के अनुसार, ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले परिवारों के बच्चे सुबह के समय खेल रहे थे। इसी दौरान वे भट्ठा परिसर में बने उस गड्ढे के पास पहुंच गए, जिसमें ईंट निर्माण के लिए मिट्टी निकाली गई थी और बारिश का पानी भरा हुआ था। बिना खतरे का अंदाजा लगाए तीनों बच्चे पानी में उतर गए, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वे डूबने लगे। कुछ ही पलों में यह खेल एक दर्दनाक हादसे में बदल गया।

Updated on:
12 May 2026 08:23 pm
Published on:
12 May 2026 08:23 pm