बालोद

Balod Accident: बालोद में भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक में भिड़ंत से तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Balod Accident: कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत होने गंभीर रूप से घायल तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे से गांव में मातम पसर गया है..
2 min read
May 09, 2026
balod road accident news
कार और बाइक में भिड़ंत से तीन युवकों की दर्दनाक मौत ( Photo - Patrika )

Balod Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार और बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा खैरडीह गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि कार से जोरदार भिड़ंत होने से बाइक सवार तीन युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे से गांव में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Balod Accident: तीनों एक ही बाइक में थे सवार

डौंडीलोहारा थाना पुलिस ने मृतकों की पहचान तरुण कुमार यादव पिता मिनेन्द्र यादव (20 वर्ष), राहुल सेवता पिता सावंत सेवता (20 वर्ष) दोनों सीर्राभाठा निवासी और नरेंद्र भुआर्य पिता पुरषोत्तम भुआर्य (21 वर्ष) ग्राम मुड़खुसरा के रूप में की है। बताया जा रहा है कि तीन एक ही बाइक में सवार थे। सभी देवरी की तरफ से डौंडीलोहारा आ रहे थे। इधर दल्लीराजहरा से राजनांदगांव की ओर जा रहे कार की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई।

मौके पर तीनों की मौत

खैरडीह गांव के पास हुए हादसे में कार की ठोकर से बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर किसी की मदद नहीं मिलने के कारण तीनों युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की पहचान कर इसकी जानकारी परिजनों को दी। मामले में पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

पति और भतीजे से महिला ने की मारपीट

ग्राम गंधरी थाना सुरेगांव निवासी लक्ष्मी निषाद ने अपने पति गंगाराम निषाद और भतीजे डामेश्वर निषाद उर्फ दादू के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

वर्तमान में बायपास ब्रिज विहार, राजनांदगांव में रहने वाली लक्ष्मी निषाद (34) ने पुलिस को बताया कि वे 28 अप्रैल को ग्राम गंधरी में शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। रात में ग्राम गंधरी में रुकने के दौरान पति गंगाराम निषाद से उनकी चर्चा बहस में बदल गई। गंगाराम निषाद ने गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से पीटा। तभी डामेश्वर निषाद उर्फ दादू भी आ गया और उसने भी गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों और लात से मारा। मारपीट के दौरान उनका एक झुमका भी गिर गया।

Published on:
09 May 2026 05:52 pm