
Balod Rozgar Mela बालोद जिले के शिक्षित एवं तकनीकी रूप से दक्ष युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने 22 अक्टूबर को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। मेला संयुक्त जिला कार्यालय स्थित रोजगार कार्यालय में लगेगा। उपसंचालक के अनुसार मेले में चार निजी नियोजक तकनीकी एवं गैर-तकनीकी श्रेणियों के कुल 215 पदों पर भर्ती करेंगे। इसके लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई उत्तीर्ण, इंजीनियरिंग, बीएससी एग्रीकल्चर, स्नातक, स्नातकोत्तर ए हॉस्पिटल स्टाफ सहित अन्य योग्यताधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। विभाग के अनुसार केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। साक्षात्कार के दिन अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य रूप से साथ लेकर उपस्थित होना होगा।
रोजगार मेले से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए विभागीय ई-रोजगार पोर्टल का अवलोकन किया जा सकता है। अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय बालोद के दूरभाष क्रमांक 07749-299509 पर संपर्क कर भी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उप संचालक के अनुसार रोजगार मेले में विभिन्न पदों के लिए 10वीं, 12वीं, इंजीनियरिंग, आईटीआई, बी.एससी. एग्रीकल्चर, स्नातक, स्नातकोत्तर, हॉस्पिटल स्टाफ सहित अन्य निर्धारित योग्यताधारी अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थियों के लिए यह रोजगार मेला निजी क्षेत्र में सीधे रोजगार के अवसर प्राप्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम होगा।