बालोद

CG News: हर बेटी की शादी में पार्षद का साथ, 2100 रुपये योगदान कर निभाया वादा…

CG News: बालोद जिले में नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 12 पार्षद सुमित शर्मा ने अपने वादे के मुताबिक अपने वार्ड में हुई एक बेटी की शादी में 2100 रुपए का योगदान दिया।

less than 1 minute read
Aug 17, 2025
हर बेटी की शादी में पार्षद का साथ, 2100 रुपये (photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 12 पार्षद सुमित शर्मा ने अपने वादे के मुताबिक अपने वार्ड में हुई एक बेटी की शादी में 2100 रुपए का योगदान दिया। वार्ड की बेटी भावना यादव को उन्होंने 2100 रुपए नकद प्रदान किए। उनका विवाह 23 मार्च को हुआ था। इस दौरान युवा पार्षद सुमित शर्मा बालोद में नहीं थे। बेटी शादी होकर ससुराल चली गई थी।

ये भी पढ़ें

बढ़ी हथियारों की अवैध सप्लाई! झारखंड-बिहार से पहुंच रहे चाकू-तलवार, कांवड़ यात्रा के बहाने हुई खरीदारी

CG News: वार्ड की हर बेटी की शादी पर योगदान का वादा

हाल ही में जब वह अपने मायके बालोद आई तो इसकी जानकारी लगते ही उनके घर पहुंच कर सुमित शर्मा ने उन्हें उक्त राशि दी। बता दें कि जब नगर पालिका चुनाव हो रहा था तो वार्ड पार्षद के चुनाव के लिए अपना भाग्य आजमाते हुए सुमित शर्मा ने 50 रुपए के स्टांप पेपर पर घोषणा करते हुए एक वचन पत्र दिया था।

जिसमें पहले ही बिंदु में वार्ड की बहन बेटियों की शादी होने पर 2100 कन्या विवाह में योगदान देने की बात लिखी गई थी। इस वचन पत्र को निभाते हुए सुमित शर्मा ने वार्ड चुनाव के बाद हुई पहली शादी में अपना योगदान दिया, जिस पर वार्ड वासियों ने हर्ष जताया।

Updated on:
17 Aug 2025 12:17 pm
Published on:
17 Aug 2025 12:15 pm
Also Read
View All