बालोद

CG Suicide News: 17 साल की छात्रा फांसी पर झूली, अचानक पहुंच गए नाबालिग भाई-बहन फिर…

Suicide News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है। एक गांव में 17 साल की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
less than 1 minute read
Mar 01, 2025
CG Suicide News: 17 साल की छात्रा फांसी पर झूली, अचानक पहुंच गए नाबालिग भाई-बहन फिर

CG Suicide News: बालोद जिले के एक गांव में 17 साल की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लोगों ने देखा तो तत्काल फांसी के फंदे को काटकर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज जारी है।

नाबालिग की स्थिति सामान्य है। रस्सी का निशान गले में पड़ गया। पुलिस जांच कर रही है। आत्महत्या के प्रयास की वजह पता नहीं चली है। यह घटना शुक्रवार शाम 5 बजे की है।

छोटी बहन व भाई घर के बाहर थे

बताया जा रहा है कि घर में तीन लोग रहते हैं। दो बहन व एक भाई है। छोटी बहन व भाई घर के बाहर थे। घर सूना था तो 17 वर्षीय लड़की ने फांसी पर झूल गई। उसी समय बहन व भाई घर पहुंचे और देखा कि बहन फांसी पर तड़प रही है। आसपास के लोगों को बुलाकर उठाया व दूसरे ने रस्सी को काटा और अस्पताल पहुंचाया। लड़की के माता व पिता बाहर काम करने गए हुए हैं। वे लोग महीने दो माह में घर आते हैं।

Updated on:
01 Mar 2025 11:24 am
Published on:
01 Mar 2025 11:24 am