बालोद

CG Teacher Suspend: नशे में स्कूल पहुंचने वाले दो प्रधानपाठक निलंबित, बीच सड़क में की ऐसी हरकत…लोगों के उड़े होश

CG Crime News: बालोद जिले के शासकीय प्राथमिक शाला रीवागहन के प्रधान पाठक प्रकाश सिंह उर्वशा शराब के नशे में स्कूल आते हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन भी वे नशे में स्कूल पहुंचे थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Aug 2024, 12:32 PM IST
CG Crime News, balod news, balod teacher, crime news

CG Teacher Suspend: बालोद के शासकीय प्राथमिक शाला रीवागहन के प्रधान पाठक प्रकाश सिंह उर्वशा को जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वे 15 अगस्त को झंडारोहण कार्यक्रम में नशे की हालत में स्कूल पहुंच गए थे।

जिला शिक्षा आधिकारी ने बताया कि प्रधान पाठक प्रकाश सिंह उर्वशा आए दिन नशे में स्कूल आते थे। ग्रामीणों ने कलेक्टर व शिक्षा विभाग से शिकायत की थी। जांच के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

डोंगरगढ़ : शिकायत के बाद निलंबन की कार्रवाई

राजनांदगांव के डोंगरगढ़ ब्लॉक के गोविंदपुर प्राथमिक शाला में शराब पीकर स्कूल आना प्रधान पाठक को महंगा पड़ गया। शिकायत बाद जांच में मामले को सही पाए जाने पर प्रधान पाठक अरुण कुमार मंडावी को शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। डीईओ अभय जायसवाल ने बताया, प्रधान पाठक के खिलाफ शिकायत मिली थी। जांच के बाद कार्रवाई की गई है।

Updated on:
22 Aug 2024, 12:32 PM IST
Published on: