CG Crime News: बालोद जिले के शासकीय प्राथमिक शाला रीवागहन के प्रधान पाठक प्रकाश सिंह उर्वशा शराब के नशे में स्कूल आते हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन भी वे नशे में स्कूल पहुंचे। वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। आए दिन वे स्कूल में पढ़ाई कराने के बजाय नशे में सड़क किनारे पड़े रहते हैं। ग्रामीणों ने उसका वीडियो बनाकर डौंडीलोहारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी को दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।