बालोद

डेंगू से लडऩे विद्याथियों को फुल बांह वाली शर्ट और फुलपैंट पहने की छूट

भिलाई व दुर्ग में डेंगू से अब तक २५ लोगों की मौत हो चुकी है। इससे बालोद जिले में भी दहशत है। इससे सावधानी के लिए अब शिक्षा विभाग भी बच्चों के प्रति अलर्ट हो गया है। संस्था प्रमुखों को अपने क्षेत्र के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2018, 9:04 AM IST
balod patrika
डेंगू से लडऩे विद्याथियों को फुल बांह वाली शर्ट और फुलपैंट पहने की छूट

बालोद. डेंगू के मामले लगातार सामने आने के बाद अब जिला शिक्षा विभाग भी डेंगू से बचाव के लिए स्कूलों में बच्चों के लिए पहल शुरू कर दी है। फिलहाल ड्रेस की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। स्कूली बच्चे अब फुल बांह वाली शर्ट व फुलपैंट पहनकर स्कूल आएंगे। इसके निर्देश भी जारी कर दिया गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि प्रत्येक संस्था प्रमुख अपने क्षेत्र के नोडल अधिकारी होंगे। वह अपने समीप गांव में जाकर किसी को बुखार या डेंगू से पीडि़त हैं तो इसकी सूचना भी स्वास्थ्य विभाग को देंगे, वहीं बच्चों को पैर में तेल लगाकर आने की हिदायत दी है। शिक्षा विभाग के मुताबिक शासन का पत्र अभी तक नहीं आया है, पर अपने स्तर पर पहल कर रहे हैं।

बच्चों को मिलेगा मध्याह्न भोजन के समय गर्म पानी
इधर जिला शिक्षा विभाग के एडीओ से मिली जानकारी के मुताबिक अगर किसी बच्चे को गर्म पानी की जरूरत है, तो स्कूलों में मध्याह्न भोजन के साथ उसे गर्म पानी भी उपलब्ध कराया जा रहा है। बच्चों को फूल कपड़े पहनने के भी निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि मच्छर के कटने से उन्हें बचाना है। बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए स्कूल की सफाई, स्कूल में पानी जमा न होने देंने, वाटर टैंक की सफाइ करने भी निर्देश दिए गए हैं।

शिक्षा विभाग से आदेश
बालोद एडीईओ जे मनोहरण ने बताया राज्य शासन से मामले में अभी तक तो आदेश नहीं आया है, पर शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि डेंगू से बचाव व रोकथाम के लिए बच्चों को जागरूक करें।

मच्छर नियंत्रण के लिए विधायक ने कलक्टर को लिखा पत्र
विधायक भैयाराम सिन्हा ने ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छर के बढ़ते प्रकोप के नियंत्रण के लिए उचित कदम उठाने कलक्टर को पत्र लिखा गया है। विधायक ने बताया कि बारिश के कारण क्षेत्र के सभी ग्रामों में मच्छरों का प्रकोप बढऩे लगा है। इनसे फैलने वाले संक्रामक रोगों को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। इन दिनों डेंगू, मलेरिया, वॉयरल फीवर व अन्य संक्रामक रोगों से लोग लगातार ग्रसित हो रहे हैं। लोग इस बात को लेकर आशंकित हैं कि यदि मच्छर का प्रकोप इसी तरह बढ़ता रहा, तो मच्छर जनित रोग अपनी चपेट में ले लेंगे, जिससे स्थिति भयावह हो सकती है। चिकित्सालयों में भी बीमार लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। विधायक ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छर से बचाव के लिए प्रशासन कोई पहल नहीं कर रहा है। ग्रामीण डीडीटी छिड़काव एवं फागिंग कराए जाने की मांग लगातार कर रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के कारण स्थिति जस की तस बनी हुई है जो चिंता का विषय है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में दवाओं के छिड़काव कराए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है।

Published on: