
Balod Accident: बुआ की शादी के दूसरे दिन ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। भीषण हादसे में छात्रा की मौत हो गई। जबकि परिवार के अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। बता दें कि कार में सवारर सभी लोग
दल्लीराजहरा थाना ने घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। मृतका की पहचान शारदा पाटिल (21) के रूप में हुई है। वह बिलासपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी और अपनी बुआ की शादी में शामिल होने के लिए अपने घर आई हुई थी। वहीं वापस लौटने के दौरान कार अनियंत्रित होकर बिजली पोल से जा टकराई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डौंडी नगर के बन्धियापारा निवासी रंजीत सिंह पाटिल अपने परिवार के सदस्यों के साथ चिपरा गांव में आयोजित चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी 07 बीएम 1040 से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में हिन्दू होटल के पास यह हादसा हुआ, जब कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्रा की मौके पर ही मृत्यु हो गई।