19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बालोद में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खेत में पलटी 25 यात्रियों से भरी बस, कंडक्टर की मौत

Balod Bus Accident: बालोद के करहीभदर में बड़ा सड़क हादसा हुआ। 25 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में कंडक्टर की मौत और कई यात्री घायल हुए।
less than 1 minute read
Google source verification

बालोद

image

Love Sonkar

Sep 19, 2026

Bus Accident

अनियंत्रित होकर खेत में पलटी 25 यात्रियों से भरी बस (Photo Patrika)

Balod Bus Accident: बालोद जिले के करहीभदर इलाके में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। दुर्घटना में बस के कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि करीब 25 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बस में 35 से अधिक यात्री थे सवार

जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। अचानक बस का पहिया का पट्टा टूट गया, जिसके बाद चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। देखते ही देखते बस सड़क से उतरकर खेत में पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में बस के कंडक्टर को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वहीं बस में सवार करीब 25 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।

अपडेट जारी है।