बालोद

Chhattisgarh Motivational news : गांव की बेटियां पढ़ाई में बन रही मिसाल, पढि़ए पूरी खबर

गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम कोसा में गांव की बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का मैडल पहनाकर उनका सम्मान किया जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 11 Mar 2018, 8:35 AM IST
Respect for daughters

बालोद . गांव की बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का मैडल पहनाकर उनका सम्मान किया जा रहा है। यह अनोखी पहल जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम कोसा में संचालित शासकीय प्राथमिक शाला के शाला प्रबंधन समिति ने की है।

शाला प्रबंधन समिति की ओर गांव की हर छात्रा का सम्मान किया जाता है
शाला के प्रभारी प्रधान पाठक श्रवण कुमार बताते हैं कि गांव की बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने शाला प्रबंधन समिति की ओर से हर साल कक्षा ग्यारहवीं से लेकर कॉलेज तक पढ़ाई करने वाली गांव की हर छात्रा का सम्मान किया जाता है। आयोजन का सारा खर्चा समिति उठाती है। गांव की बेटियों के प्रति ग्रामीणों का इससे बड़ा सम्मान और कोई नहीं हो सकता। शाला प्रबंध समिति का यह कार्य अन्य गांवों के लिए एक आदर्श बना हुआ है।

महिला दिवस के अवसर पर कुछ अलग करने की सोच के बाद गांव की बेटियों का सम्मान का निर्णय
शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश डहरे बताते हैं कि महिला दिवस के अवसर पर कुछ अलग करने की सोच के बाद गांव की बेटियों का सम्मान का निर्णय लिया गया। इसमें शाला प्रबंधन समिति के साथ प्रभारी प्रधान पाठक की भी अहम भूमिका है। उन्होंने बताया कि आने वाले साल में महिला दिवस के दिन बेटियों के साथ ऐसे माता-पिता का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने दो बेटियां के बाद परिवार नियोजन करा दिया है। ग्रामीणों ने इस कदम की सराहना की।

इस साल 20 बेटियों का हुआ सम्मान
कक्षा 11 स्तर 05 बेटियां : प्रियंका बंजारे, स्वाति डाहरे, काजल डाहरे, इंदु यदु, प्रीति डाहरे का सम्मान किया गया।
कक्षा 12 स्तर 06 बेटियां : गीतेश्वरी डाहरे, वर्षा गायकवाड़, नेहा बांधे, टिकेश्वरी गायकवाड़, शिवानी डाहरे, सोमिन यादव शामिल हैं।
कॉलेज स्तर 09 बेटियां : किरण बंजारे, सुमन मधुकर, खुशबू डाहरे, यामिनी यादव, तोमेश्वरी मार्कण्डेय, कविता बांधे, संध्या चंद्राकर, ओमेश्वरी डाहरे, पूर्णिमा डाहरे शामिल हैं।

Published on: