बालोद

Navratri 2025: 22 सितंबर से नवरात्रि पर सजेगा माता का दरबार, शहर से लेकर अंचल तक तैयारी

Navratri 2025: नवरात्रि पर माता का दरबार रंग-बिरंगे झालरों व लाइट से रौशन होगा। शहर में भी लगभग हर वार्ड में देवी मां की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। शहर के बाजार भी पूजन सामग्रियों से सज चुके हैं।

less than 1 minute read
Sep 16, 2025

Navratri 2025: नवरात्रि पर्व को उत्साहपूर्वक मनाने शहर व अंचल में तैयारी शुरू हो गई है। देवी उपासना का पर्व 22 सितंबर से शुरू हो रहा है। धार्मिक स्थल गंगा मैया, सियादेवी रानी माई, शीतला, चंडी मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में तैयारी चल रही है। गंगा मैया में मेला भी लगेगा। इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। लगभग सभी गांवों में देवी मां की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए गांवों में दुर्गा पंडाल भी बनाए जा रहे हैं।

रंग और अन्य कच्ची सामग्रियों की कीमतें बढ़ी

मूर्तिकार रामसिंह ने बताया कि मूर्तियों को तैयार करने में उपयोग आने वाली कच्ची सामग्रियों की कीमतें बढ़ी हैं। रंग, अभ्रक, रंगीन कपड़ों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसके कारण मूर्तियों की कीमतों में भी वृद्धि करनी पड़ी है।

रंग-बिरंगी लाइटों से रौशन होगा माता का दरबार

नवरात्रि पर माता का दरबार रंग-बिरंगे झालरों व लाइट से रौशन होगा। शहर में भी लगभग हर वार्ड में देवी मां की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। शहर के बाजार भी पूजन सामग्रियों से सज चुके हैं। आने वाले एक-दो दिनों में ग्राहकी तेज हो जाएगी।

प्रतिमा निर्माण की गति तेज

धर्मनगरी बालोद में हर धार्मिक पर्व पूरी आस्था एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है। जिले के मूर्तिकारों ने शहर व गांव से बाहर जाने वाली मूर्तियों को तैयार कर रखा है। इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। मूर्तिकारों का कहना है नवरात्रि के पहले तक सभी देवी प्रतिमाओं का निर्माण पूरा हो जाएगा।

Updated on:
16 Sept 2025 02:55 pm
Published on:
16 Sept 2025 02:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर