बालोद

CG Crime: इनोवा कार में गांजा तस्करी, भिलाई का युवक गिरफ्तार

CG Crime: पुलिस ने सुपेला भिलाई निवासी मोहमद आसिफ को 16 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत एक लाख 17 हजार 730 रुपए आंकी गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Oct 2024, 2:39 PM IST
CG Crime

CG Crime: जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सुपेला भिलाई निवासी मोहमद आसिफ को 16 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत एक लाख 17 हजार 730 रुपए आंकी गई है।

पुलिस के मुताबिक रात्रि को मुखबिर से सूचना मिली कि इनोवा कार में दुर्ग-भिलाई की ओर से एक व्यक्ति अधिक मात्रा में गांजा लेकर बालोद से दल्ली की ओर जाने वाला है। इसके आधार पर थाना बालोद और साइबर सेल टीम ने नाका बंदी ग्राम दैहान जंगल दुर्गा मंदिर के पास नेशनल हाइवे 930 में की।

दुर्ग-बालोद की ओर से आने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा था। कुछ समय बाद इनोवा कार सीजी 04 केआर 0005 को रोककर चेक किया। कार चालक ने अपना नाम मोहमद आसिफ सुपेला भिलाई बताया। तलाशी पर दो बैग में 8 नग ब्राउन कलर के टेप के पैकेट में भरा मिला। इसमें गांजा होना बताया। कुल गांजा का वजन 16 किलो 39 ग्राम पाया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Updated on:
30 Oct 2024, 2:39 PM IST
Published on: