कुकदुर थाना के सामने से गुजरते हुए टाटा गाड़ी एच आर 55एए 1148 में कुकदुर से एस आई शैलेंद्र उपाध्याय, मेजर प्रहलाद चंद्रवंशी द्वारा सुबह करीब छ: बजे गाड़ी की जांच की गई। शंकरकंद बोरियो के नीचे 8 जुट बोरी के अंदर रखे कुल 47 पैकेट सी 1 से सी 47तक मटमेले रंग टेप से लिपटा हुआ गांजा बरामद किया। थाना प्रभारी नारायण चुनेद्र व पुलिस अधिकारियों ने गाड़ी को कब्जे में लेकर दोनों चालक हेल्पर को पकड़ा फिर अनुविभागीय अधिकारी पंकज पटेल ने कुकदुर आकर सभी पेकेटो को तौल करवाया। सभी पैकेट 26 से 32 किलो तक वजनी थे। कुल 252 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।