8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh News: गांजा तस्करी करते एक आरोपी हुआ गिरफ्तार

Chhattisgarh News: फरसगांव में पुलिस अधीक्षक ने एक सफेद बोलेरो पीकप में अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया है। बता दें कि जो बोलेरो पीकअप के पीछे डाला में तालपतरी से ढ़का हुआ 03 प्लास्टिक बोरी में 20 पैकेट गांजा मिला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोंडागांव

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 26 Aug 2024, 3:55 PM IST

ganja

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के फरसगांव में पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के निर्देशन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में थाना फरसगांव पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र में लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही में अंकुश लगाते हुये 25 अगस्त को मोबाईल फोन से मुखबीर के सूचना प्राप्त हुआ। उड़ीसा, जयपुर, उमरकोट, माकड़ी की ओर से फरसगांव होते हुए रायपुर की ओर जा रही एक सफेद बोलेरो पीकप क्रमांक ओडी 24 एथ. 3670 में अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन किया जा रहा है।

सूचना पर फरसगांव रांधना रोड़ में बरकई पुलिया के पहले में नाकेबंदी की गई जो मुखबीर के बताए अनुसार एक सफेद बोलेरो को रोककर हमराह स्टाफ के तलाशी ली गई। जो बोलेरो पीकअप के पीछे डाला में तालपतरी से ढ़का हुआ 03 प्लास्टिक बोरी में 20 पैकेट गांजा मिला।

यह भी पढ़ें: CG News: डीजे बजाने को लेकर बाराती और घराती पक्ष के बीच विवाद, एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Chhattisgarh News: आरोपी से की गई पूछताछ

आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम नबजीत उर्फ नबो सरकार पिता कुमोद सरकार जिला नवरंगपुर उडीसा के कब्जे से कुल 01 क्विंटल 21 किलो 650 ग्राम गांजा कीमती 12 लाख रूपये एवं एक सफेद बोलेरो कीमती 6 लाख रूपये एवं 01 नग विवो कंपनी का मोबाईल कीमती 5 हजार रूपये कुल जुमला रकम 1805000 (अट्ठारह लाख रूपए पाँच हजार रूपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही में नरेश साहू, पितांबर कठार, कृष्ण कुमार सोनवानी, अजय मरकाम, संतोष एक्का, रतिराम मण्डावी, सदेश सोरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।