बालोद

CG News: घर की आड़ में बन रहा था चर्च, ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध

CG News: अधूरे मकान में कथित तौर पर इसाई मिशनरी नगर से बाहर के कुछ लोगों को बहला फुसला कर अपना धर्म अपनाने का प्रयास कर रहे थे। वार्डवासियों को लगा कि कोई अपना मकान बनवाया है।

less than 1 minute read
Dec 06, 2024
CG News

CG News: नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड-14 शांति नगर के एक मकान में प्रार्थना सभा चल रही थी। वार्डवासियों को जानकारी होने पर ढाई सौ से अधिक महिला पुरुष वहां पहुंच विरोध करने लगे। सूचना पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा भी पहुंचे। गुरुर पुलिस भी पहुंची। पुलिस हस्तक्षेप के बाद कथित प्रार्थना सभा बंद हुई। सभी को समझाइश देकर रवाना किया गया।

वार्डवासियो ने आरोप लगाया कि शांति नगर के अधूरे मकान में कथित तौर पर इसाई मिशनरी नगर से बाहर के कुछ लोगों को बहला फुसला कर अपना धर्म अपनाने का प्रयास कर रहे थे। वार्डवासियों को लगा कि कोई अपना मकान बनवाया है। लोगों ने रविवार को प्रार्थना सभा होते देखा, तब पता चला कि घर के आड़ में चर्च बनाया जा रहा है।

वार्डवासियों ने कहा कि गुरुर में लगभग सभी सनातन धर्म को मानने वाले है। धर्म परिवर्तन कराकर इसाई मिशनरी वाले अपनी संख्या बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। हिंदुओं ने इस तरह का कार्य करने वालों को एकबार एकजुट होकर समझाया कि हमारे वार्ड में चर्च बनाकर लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करने का कार्य न करें।

प्रार्थना सभा में बाहर के लोग अधिक थे

वार्डवासियों ने बताया कि उस प्रार्थना सभा में बहुसंख्यक नगर के बाहर के लोग थे। नगर के गिनती के लोग थे। बाहर से लोग आकर माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने उन्हें समझाइश देकर सुरक्षित रवाना किया।

Published on:
06 Dec 2024 01:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर