बालोद

यातायात नियमों की अनदेखी जारी, 6 माह में ₹52 लाख का चालान वसूला फिर भी नहीं सुधरे वाहन चालक

CG News: बालोद जिले में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। रविवार को ग्राम मनकी के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना ने सबको झंकझोर दिया।

2 min read
Jul 18, 2025
यातायात नियमों की अनदेखी जारी(photo-unsplash)

CG News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। रविवार को ग्राम मनकी के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना ने सबको झंकझोर दिया। तेज रफ्तार वाहन चलाने से तीन दोस्त की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि कम गति से वाहन चलाते व हेलमेट पहने रहते तो जान बच सकती थी। सड़क दुर्घटनाओं से सबक लेते हुए वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी।

इस साल के 6 महीने में 284 दुर्घटनाओं में 132 लोगों की मौत हुई है और 321 लोग घायल हुए हैं। बीते माह जून के 30 दिनों में ही 46 दुर्घटना में 12 लोगों की मौत व 47 लोग घायल हो चुके हैं। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से पूरा जिला सहमा हुआ है। वहीं बीते 6 माह में कुल 12 हजार 468 लापरवाह वाहन चालकों से 52 लाख 39 हजार रुपए की चलानी कार्रवाई भी की गई। पुलिस विभाग के लगातार जागरुकता अभियान के बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं।

CG News: हेलमेट बहुत जरूरी, वाहन की गति तेज न हो

लगातार आ रहे मामलों में सिर में चोट लगने व तेज रफ्तार वाहन चलाने के कारण ही मौत हो रही है। ऐसे में सिर को प्रोटेक्ट करने के लिए वाहन चालकों को हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनना चाहिए। इसे नजरअंदाज करना जान को जोखिम में डालना है क्योंकि कब हादसा हो जाए। कहा नहीं जा सकता।

बिना हेलमेट, तेज रफ्तार बनी वजह

जिला यातायात प्रभारी राकेश ठाकुर ने पत्रिका को बताया कि जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटना चिंता का कारण हैं। अभी तक जितनी भी सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। उसके तीन कारण प्रमुख रूप से सामने आए हैं। इसमें तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना, बिना हेलमेट वाहन चलाना और शराब के नशे में वाहन चलाना है।

दुर्घटनाओं से बचना है तो हर हाल में यातायात नियमों का पालन करने की जरूरत है। समय-समय पर अभियान चलाकर भी वाहन चालकों को जागरूक किया जाता है लेकिन कई लोग इसे नजरअंदाज करते हैं।

6 माह में 12 हजार वाहनों से वसूले 52 लाख रुपए से अधिक के चालान

जिला यातायात विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 6 माह में कुल 12 हजार 468 लापरवाह वाहन चालक, जिन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन किया। उनसे 52 लाख 39 हजार रुपए चलान वसूले गए। चालानी कार्रर्वाई से बचने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है।

वाहन चालकों को कर रहे हैं जागरूक

बालोद जिला यातायात प्रभारी राकेश ठाकुर ने कहा कि लापरवाह व यातायात नियम के विपरीत वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। समय-समय पर वाहन चालकों को जागरूक भी किया जाता है कि यातायात नियम के तहत वाहन चलाएं।

जनवरी के 31 दिनों में ही 62 सड़क दुर्घटनाओं में 38 लोगों की मौत हुई थी। 59 लोग घायल हुए थे। फरवरी में 26 सड़क दुर्घटनाओं में 12 लोगों की मौत व 27 लोग घायल हुए थे। मार्च में ही 50 हादसों में 29 की मौत व 68 लोग घायल हुए। अप्रैल माह में 45 दुर्घटना 17 मौत व 57 घायल, मई में 55 दुर्घटना 24 मौत 53 घायल व जून माह में 46 दुर्घटना व 12 लोगों की मौत तथा 47 घायल हुए। आंकड़े को देखें तो जिले में प्राय: हर दिन सड़क दुर्घटना हो रही है। अधिकांश दुर्घटनाओं में मौत भी हुई है। वाहन चलाते समय पूरी तरह से सावधानी बरतने की जरूरत है।

Published on:
18 Jul 2025 12:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर