बालोद

प्यार में खाए थे जीने मरने की कसमें! जब नहीं हो सके एक तो ट्रेन के सामने कूदकर लवर्स ने दी जान

Lovers Suicide: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। दोनों के शव ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिले..
2 min read
May 06, 2026
lovers suicide case
प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर दी जान ( Photo - Patrika)

Lovers Suicide: प्यार में लोग जान की परवाह भी नहीं करते हैं.. इस कहावत को सच साबित किया है बालोद के प्रेमी जोड़ी ने। जिंदगीभर साथ रहने और जीने मरने की कसमें खाने के बाद आखिरकार प्रेमी जोड़े ने ऐसा ही किया। ( Balod Suicide) दोनों एक नहीं हो सके तो खौफनाक कदम उठा लिया। दोनों एक दूसरे का हाथ थामें ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। दोनों के शव रेलवे ट्रेक पर क्षत-विक्षत हालत में मिले। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।

Lovers Suicide: 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने

प्रेमी जोड़े के आत्महत्या की खौफनाक घटना चोरहापड़ाव रेल्वे स्टेशन के पास की है। दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और तहकीकात की। जांच में दोनों प्रेमी होने की बात सामने आई है। अन्य सबूतों के आधार पर शव की शिनाख्त कुम्हालोरी गांव निवासी 20 वर्षीय जितेश्वर तारम के रूप में हुई है। वहीं दूसरे शव की पहचान डौंडी विकासखंड के साल्हे गांव की 16 वर्षीय लिलिसा उइके के रूप में की गई है।

प्रेम प्रसंग का ममला

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने एक साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। हालांकि अभी तक इन बातों की पुष्टि नहीं हुई है। ट्रेन की चपेट में आने से शव के दो टुकड़े हो गए थे। वहीं घटनास्थल के पास एक अज्ञात बाइक मिली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों इसी बाइक से रेलवे ट्रैक तक पहुंचे। इसके बाद दोनों ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।

मामले की जांच जारी

जीआरपी ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। दोनों ने ट्रेन के सामने कूदकर यह कदम क्यों उठाया, इसकी गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस जुटी हुई है। परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं अन्य सबूतों के आधार पर भी पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।

Published on:
06 May 2026 02:43 pm