बालोद

दिमाग से कमजोर लडक़ी का शादीशुदा आदमी ने किया बलात्कार, चॉकलेट देने के बहाने ले गया बेडरूम, बेटी की चीख सुनकर मां…

Balod Rape Case : थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में विक्षिप्त लड़की के साथ 31 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

less than 1 minute read
Feb 03, 2024

CG Rape Case : थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में विक्षिप्त लड़की के साथ 31 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने पता लगने पर गुरुर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कुछ ही घंटो में आरोपी ओलमचंद साहू को गिरफ्तार कर धारा 376 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार गुरुवार को विक्षिप्त लड़की आरोपी के घर के सामने से गुजर रही थी। इस दौरान आरोपी ने उस लड़की को इशारे से चॉकलेट देने बुला लिया और उसके साथ जबर्दस्ती की। पीड़ित ने अपने साथ घटित पूरी घटना को परिजनों को बताया, जिसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Updated on:
03 Feb 2024 05:16 pm
Published on:
03 Feb 2024 05:14 pm
Also Read
View All