script78 साल की बुजुर्ग महिला के साथ सगी बेटी ने किया ऐसा काम, रोते-रोते थाने पहुंची मां… बातें सुनकर हैरान रह गए पुलिस | daughter did bad thing 78 year mother,mother reached police station | Patrika News
कोरबा

78 साल की बुजुर्ग महिला के साथ सगी बेटी ने किया ऐसा काम, रोते-रोते थाने पहुंची मां… बातें सुनकर हैरान रह गए पुलिस

Crime News : ठगी की बढ़ती घटनाओं के बीच 78 साल की बुजुर्ग महिला ने अपनी बेटी पर 19 लाख 83 हजार 500 रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

कोरबाFeb 03, 2024 / 04:12 pm

Kanakdurga jha

elder_women.jpg
Korba Crime News : ठगी की बढ़ती घटनाओं के बीच 78 साल की बुजुर्ग महिला ने अपनी बेटी पर 19 लाख 83 हजार 500 रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर पतासाजी कर रही है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि अग्रसेन भवन मार्ग क्षेत्र में रहने वाली 78 साल की बुजुर्ग महिला भानुमति मल्लिक का कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है।
वर्ष 2004 से भानुमति इस खाते का संचालन कर रही है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनके खाते में लगभग 19 लाख 83 हजार 500 रुपए जमा थे। इस बीच उनकी बेटी संगीता बागची ने खाते में अपना नाम जुड़वा लिया।
यह भी पढ़ें

CG Board Exam 2024 : परीक्षा केन्द्र में तैयारी तेज… 1 मार्च से एग्जाम शुरू, विद्यार्थियों को पहले करना होगा ये काम

अब भानुमति का सिंगल खाता बेटी का नाम जुड़ने के बाद संयुक्त हो गया। उनका आरोप है कि बेटी ने अपना नाम जुड़वाकर 19 लाख रुपए अलग-अलग माध्यमों से आहरण कर लिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने संगीता बागची पर केस दर्ज किया है। इसकी जांच कर रही है। संगीता बागची दुर्ग की रहने वाली है।

Hindi News/ Korba / 78 साल की बुजुर्ग महिला के साथ सगी बेटी ने किया ऐसा काम, रोते-रोते थाने पहुंची मां… बातें सुनकर हैरान रह गए पुलिस

ट्रेंडिंग वीडियो