बालोद

खौफनाक! आधी रात को बदमाशों ने युवक के पेट में घोंपा चाकू, फिर की ऐसी हरकतें…सुनकर दहल जाएगा दिल

Balod Crime News: बालोद थाना अंतर्गत ग्राम जुगेरा रानीतराई मार्ग में तीन लोगों ने मिलकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 14 Mar 2024, 1:23 PM IST
crime_news.jpg

CG Crime News: बालोद थाना अंतर्गत ग्राम जुगेरा रानीतराई मार्ग में तीन लोगों ने मिलकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए घायल जुगेरा निवासी डुनेश को हायर सेंटर रेफर किया गया।

प्रार्थी महेन्द्र यादव ने बताया कि वह ग्राम जुंगेरा का रहने वाला है। मंगलवार रात को वह अपने दोस्त डुनेश साहू व हेमचंद यादव के साथ मोबाइल देखते हुए जुंगेरा गौठान पुलिया के पास बैठे थे कि रात्रि करीबन 10 बजे रानीतराई की ओर से एक मोटर साइकिल में तीन लोग सवार होकर उन्हें देखकर गाली गलौच करते हुए आगे बढ गए। कुछ ही समय बाद तीनों आरोपी वापस जुंगेरा से रानीतराई की ओर आए। उसने हेमचंद व डुनेश के साथ मिलकर मंगल, छोटू गिरी व किशोर नाम के आरोपियों से गाली देने का कारण पूछा। इतनी बात सुनकर मोटर साइकिल को छोटू गिरी ने उनके सामने रोक दिया और तीनों मिलकर फिर से गाली देने लगे।

मोटर साइकिल रूकते ही पीछे में बैठा किशोर गाड़ी से नीचे उतरा और हेमचंद यादव का कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की करने लगा। मंगल व छोटू गिरी भी धक्का-मुक्की करने लगे। वहीं डूनेश बीच बचाव करने आया। इतने में किशोर नेताम ने अपने पास रखे चाकू से डुनेश के पेट में हमला कर दिया।

चाकू के प्रहार से डुनेश की अतड़ी बाहर आ गई। तीनों आरोपी फरार हो गए। घायल डुनेश को जिला अस्पताल लाया गया। उसकी हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपियों पर धारा 294, 307, 34 लगाकर जांच में जुट गई है।

Published on: