बालोद

पैरेंट्स ने नहीं दिया मोबाइल तो बच्चों ने दुकान पर बोल दिया धावा, शटर तोड़ ले उड़े लाखों के गैजेट्स

माता-पिता ने अपने बच्चों को मोबाइल नहीं दिया तो उन्होंने मिल कर मोबाइल दुकान में चोरी कर ली। अब तीनों नाबालिग पकड़े गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 May 2018, 12:03 PM IST
patrika

बालोद. माता-पिता ने अपने बच्चों को मोबाइल नहीं दिया तो उन्होंने मिल कर मोबाइल दुकान में चोरी कर ली। अब तीनों नाबालिग पकड़े गए हैं। उनके कब्जे से मोबाइल और होम थिएटर पुलिस ने बरामद किया है। इसका खुलासा एसपी और एएसपी ने किया है। यह चोरी व्यस्तम मार्ग फव्वारा चौक के आहुजा वल्र्ड मोबाइल दुकान में हुई थी। पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे और भी लोग हो सकते हैं।

नाबालिगों ने इस तरह दिया घटना को अंजाम
एसपी आईके एलिसेला ने बताया कि यह घटना 10 मई की रात्रि को हुई। इस घटना को तीन नाबालिगों ने अंजाम दिया। ये नाबालिग डौण्डी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक एक लड़का एक लैपटॉप को बनवाने बालोद आया था, तभी उसकी नजर आहुजा वल्र्ड पर पड़ी।

दूसरे दिन जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर अपने गांव से एक ही मोटर साइकिल से तीनों शाम 6 बजे बालोद आए। नगर में तीनों घूमते रहे और में सरदार पटेल मैदान पर तीनों बैठे रहे। फिर जैसे ही रात हुई तो करीब डेढ़ बजे तीनों ने मिलकर पहले लोहे के रॉड से शटर का ताला तोड़ा, फिर शटर खोल कर पत्थर से कांच तोड़ा। तीनों दुकान में से मोबाइल, घड़ी, होम थिएटर, ईयरफोन ले गए।

चोरी के आरोपी तीनों नाबालिग एक ही गांव के एक ही स्कूल में पढ़ाई करते हैं। तीनों 9वीं के छात्र हैं। सिर्फ चोरी करने के लिए ही 40 किमी दूर से बालोद आए थे। बताया जाता है कि इससे पहले चारामा क्षेत्र में भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है, जिसकी जांच चल रही है।

पुलिस को पूरा विश्वास है कि इस घटना में इन नाबालिगों के अलावा और भी लोग शामिल है। जिसकी जांच चल रही है। इधर एसपी आईके एलिसेला व एएसपी जेआर ठाकुर ने जिले के हर व्यापारी व दुकानदारों से अपील की कि अपनी दुकानों व संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं। सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा की दृष्टि से बेहद उपयोगी हंै।

Published on: