बालोद

CG Dhan Kharidi: 4 दिन में 4.20 लाख क्विंटल धान खरीदी, आधे घंटे में पूरा हो रहा लक्ष्य, बारदाना संकट के आसार

CG Dhan Kharidi: जिले में 143 केंद्रों में खरीदी हो रही है। किसान ऐप के माध्यम से टोकन कटा रहे है। आधे घंटे में खरीदी का लक्ष्य पूरा हो रहा। आने वाले दिनों में धन की अवाक और बढ़ेगी।

2 min read
Nov 21, 2024
15 हजार कर्मचारियों पर सरकार की सख्ती! हड़ताल पर एस्मा, धान खरीदी रोकने पर नौकरी खतरे में...(photo-patrika)

CG Dhan Kharidi: जिले में 122 समितियों के 143 धान खरीदी केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी हो रही है। मात्र 4 दिन में ही 4 लाख 20 हजार 976 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। धान बेचने किसान टोकन ऐप के माध्यम से टोकन कटाया जा रहा है। सुबह जैसे ही किसान टोकन ऐप खोलते हैं, वैसे ही आधे घंटे के भीतर खरीदी लक्ष्य पूरा हो रहा है। किसानों को टोकन के लिए थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब जिस मात्रा में धान की आवक हो रही है। धीरे-धीरे बारदाना भी कम पड़ने की स्थिति में है।

दिसंबर के प्रथम सप्ताह से शुरू होगा धान परिवहन

डीएमओ सौरभ कुमार भारद्वाज ने बताया कि धान खरीदी जारी है। वहीं धान परिवहन की भी तैयारी चल रही है। दिसंबर के प्रथम सप्ताह से धान परिवहन शुरू कराने की योजना है। इस विषय पर चर्चा भी हो रही है, जिसके लिए जिले के सभी चार प्रमुख धान संग्रहण केंद्रों में धान का संग्रहण किया जाएगा। इधर धान संग्रहण को देखते हुए सभी धान संग्रहण केंद्रों में साफ सफाई शुरू करा दी गई है।

केंद्रों में मात्र 8 लाख 66 हजार पुराने बारदाना

जिले में नए-पुराने बारदाना मिलाकर कुल 54 लाख 82 हजार 530 बारदाना उपलब्ध है। अभी आने वाले धान के लिए लगभग एक करोड़ 95 लाख 5168 बारदाना की जरूरत है। पुराने बारदाना की बात करें तो जिले के 143 धान खरीदी केंद्रों में मात्र 8 लाख 66 हजार 435 नग ही बारदाना उपलब्ध है।

जरूरत पड़ी तो किसानों से लेंगे सहयोग

डीएमओ सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिले के धान संग्रहण केंद्रों में तैयारी चल रही है। अभी धान खरीदी केंद्रों में पर्याप्त बारदाना है। कुछ जगहों पर पुराने बारदाना नहीं है, वहां उपलब्ध कराया जाएगा। बारदाने की कमी हुई तो किसानों से भी मदद ली जाएगी।

जिले के कई धान खरीदी केंद्र ऐसे हैं, जहां पुराने बारदाना की कमी है। आने वाले दिनों में किसानों से ही बारदाना मंगाया जा सकता है, नए बारदाना अभी लगभग सभी खरीदी केंद्रों में पर्याप्त है। आने वाले दिनों में धान की आवक ज्यादा होगी। अब डीएमओ खरीदी केंद्रों में बारदाना की व्यवस्था बनाने में लगे हैं।

Updated on:
21 Nov 2024 01:05 pm
Published on:
21 Nov 2024 01:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर