ढाबा सोसाइटी में तुमड़ीलेवा से पहुंचे किसान तामेश्वर साहू व बोइरडीह से आए किसान तेजराम ने बताया कि वे सुबह से धान लेकर पहुंचे हैं, लेकिन सर्वर डाउन होने की समस्या के चलते मशीन में उनका थमिंग इप्रेशन नहीं हो पाया, जिसके चलते उन्हें बारदाना तक नहीं मिल पाया था, वे तकरीबन दो-तीन घंटे से बैठे हुए थे। सर्वर डाउन की समस्या पूरे जिलेभर के सोसाइटियों में रही।