10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhan Kharidi: 13 नए धान खरीदी केंद्रों को खोलने की नहीं मिली अनुमति, 129 केंद्रों में आज से खरीदी

CG Paddy Procurement: बेेमेतरा जिले में गुरुवार को 129 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की शुरुआत की जाएगी। धान खरीदी के लिए सभी केन्द्रों में तैयारी को बुधवार को अंतिम रूप दिया गया।

3 min read
Google source verification
dhan kharidi

Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के बेेमेतरा जिले में गुरुवार को 129 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की शुरुआत की जाएगी। धान खरीदी के लिए सभी केन्द्रों में तैयारी को बुधवार को अंतिम रूप दिया गया। जिले में प्रथम दिन 2933 टोकन जारी किए गए, जिसमे 151076 क्विंटल धान की आवक होने का अनुमान है। जिले में धान खरीदी प्रारंभ होेने के एक दिन पूर्व तक नया खरीदी केन्द्र प्रारंभ करने के प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिली।

Dhan Kharidi: जानकारी हो कि पूर्व सीजन की तरह इस बार भी बेमेतरा, साजा, बेरला व नवागढ़ ब्लॉक के 129 धान खरीदी केन्द्राें में गुरुवार को धान खरीदी प्रारंभ की जाएगी। केन्द्रों में इस बार इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से धान खरीदा जाएगा, जिसे जरूरत के अनुसार खरीदा गया है। हालांकि इलेक्ट्रॉनिक कांटा बांट से किस तरह तौल किया जाएगा, इसकी स्थिति साफ नहीं है। कुछ केन्द्रों में निर्धारित 25 बिन्दुओं के अनुसार तैयारी मेें कमी पाई गई, जिसे खरीदी प्रारंभ होने के पूर्व पूर्ण करने का दावा प्रभारियों ने किया।

यह भी पढ़ें: CG Dhan Kharidi: 1 नवंबर से धान खरीदी की तैयारी शुरू, अक्टूबर के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है नीति

CG Paddy Procurement: सिलघट में केवल बोहनी होगी इसलिए केवल एक टोकन जारी

गुरुवार को धान आवक के लिए सबसे कम केवल एक टोकन ग्राम सिलघट में संचालित धान खरीदी केन्द्र से जारी हुआ है, जिसमें 2530 क्विंटल धान की आवक होगी। जिले भर में कुछ ऐसे धान खरीदी केन्द्र हैं, जहा पर प्रथम दिन धान खरीदी के लिए प्रारंभ की गई टोकन की संख्या दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाई है। खरीदी केन्द्र आंनदगांव में 2 टोकन, जंगलपुर, नेवसा, नारायणपुर में 3-3 टोकन, साजा, कुम्ही, जेवरा व हरदी में 4-4 टोकन, बसनी में 5 टोकन, जेवरा, खुड़मुड़ा में 6 टोकन, केवतरा, मासुलगोदी, चेचानमेटा देवकर, बुंदेला में 7-7 टोकन, ग्राम लुक, जानो, अकलवारा में 8-8 टोकन बांटे गए हैं।

बेमेतरा में 44 किसानों से खरीदा जाएगा 1984 क्विंटल धान

बेेमेतरा धान खरीदी केन्द्र में प्रथम दिन 44 किसानों को टोकन जारी किया गया है, जिनसे 1984 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। केन्द्र में सीसीटीवी कैमरा, दो नग इलेक्ट्रॉनिक काटा व अन्य सभी तरह की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। बुधवार को तहसीलदार परंमानंद बांजरे द्वारा केन्द्र का निरीक्षण किया गया। प्रभारी प्रमोद राजपूत ने बताया कि अब तक 25 हजार नग नया बारदाना व 4500 नग पुराना बारदाना मिल चुका है।

CG Paddy Procurement: 13 नए केंद्र प्रारंभ किए जाने का प्रस्ताव को नहीं मिली स्वीकृति

धान खरीदी सत्र 24-25 के दौरान 13 नवीन धान खरीदी केन्द्र प्रारंभ करने के लिए शासन को जिला स्तर से प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे इस बार स्वीकृत नहीं मिली है। इसकी वजह से इस बार जिले में नवागढ़ ब्लाक के ग्राम तेंदुवा, एरमशाही, झिलगा, चिचोली, गाडामोर, बेमेतरा ब्लॉक के बिरंसिधी, मजगांव, पडकीडीह, करचुवा, बिलाई, बटार, खुड़मुड़ी, बेरला ब्लॉक के भाठासोरही को धानखरीदी के लिए नया उपकेन्द्र खोला जाना था।

केवल 20 फीसदी पुराना बारदाना पहुंच रहा है केन्द्र में

जिले में इस बार भी पीडीएस व मिलर से प्राप्त होने वाला बारदाने की मात्रा नए बारदाने की अपेक्षा 20 फीसदी का है। पत्रिका द्वारा बेमेतरा, कुसमी, लोलेसरा, बीजाभाट, बीजा व अन्य केन्द्रों की जानकारी जुटाई गई है, जहां पर पुराने बारदाना की आपूर्ति कम है। इस बार भी धान खरीदी 50 फीसदी नया व 50 फीसदी पुराने बारदाना से की जानी है। जिले में 25798 गठान बारदाना की आवश्यकता है जबकि आपूर्ति 4450 गठान की हुई है।

1 लाख 64 हजार 733 ने कराया पंजीयन - जिले में खरीफ सीजन 2024-25 में जिले में अब तक 1 लाख 64 हज़ार 733 किसानों ने धान विक्रय के लिए सहकारी समितियों में पंजीयन कराया है। पिछले साल 158529 किसानों ने धान विक्रय के लिए सहकारी समितियों में पंजीयन कराया था, जिनका रकबा 1 लाख 85 हज़ार 928 हेक्टेयर था, जो बढ़ कर इस साल 1 लाख 89 हजार हेक्टेयर हो गया है।