1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ के 1,399 अमर शहीद जवानों को सर्व समाज ने दिया तर्पण, 24 घंटे चला राम नाम यज्ञ

Chhattisgarh News: बेमेतरा के ग्राम धनगांव में दो दिवसीय अमर बलिदानियों की स्मृति में एक विशाल श्रद्धांजलि सभा एवं तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 24 घंटे राम नाम यज्ञ चला..
2 min read
Google source verification
Bemetara News

अमर बलिदानियों को धनगांव में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि ( Photo - Patrika )

Bemetara News: छत्तीसगढ़ के नक्सल मुक्त होने के बाद प्रथम पितृ पक्ष के पावन अवसर पर बेमेतरा जिले के ग्राम धनगांव में 29 एवं 30 सितंबर 2026 को अमर बलिदानियों की स्मृति में एक विशाल श्रद्धांजलि सभा एवं तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व समाज की ओर से आयोजित इस ऐतिहासिक और भावपूर्ण दो दिवसीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हमले अपने प्राणों की आहुति देने वाले 1399 वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Chhattisgarh News: 24 घंटे का अखंड 'राम नाम यज्ञ'

शहीदों की आत्मा की शांति और उनके त्याग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए विशेष रूप से तर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीर जवानों की स्मृति में 24 घंटे का अखंड 'राम नाम यज्ञ' और महामंत्र का जाप किया गया। इस दौरान संपूर्ण धनगांव का वातावरण भक्ति, वैराग्य और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत रहा।

इसके साथ ही धनगांव में राज्यस्तरीय रामधुनी कार्यक्रम में पूरे छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों से 150 से अधिक समितियों ने हिस्सा लिया। जिसमे सुतियापाठ कवर्धा को 1 लाख, कनहरपुर पंचरिया कवर्धा को 50 हजार फुटई नवागढ़ बेमेतरा को 31 हजार, मारिमापोटी धमतरी को 21 हजार एवं पिश पथरिया को 11 हजार रुपये से पुरुस्कृत किया गया।

ऋण को कभी चुकाया नहीं जा सकता

छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष एवं दक्षिण कौशल के पीठाधीश्वर महंत राजीव लोचन दास ने कहा कि बेमेतरा जिले का ग्राम धनगांव उनकी जन्मभूमि है और इस पुण्य धरा पर राष्ट्र रक्षकों का स्मरण करना अत्यंत गर्व और भावुकता का क्षण है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों से छत्तीसगढ़ महतारी की रक्षा के लिए देशभर के 1399 वीर सपूतों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। इन वीरों ने छत्तीसगढ़वासियों की सुख-शांति के लिए जो अपना सर्वस्व अर्पण किया है, उसके ऋण को कभी चुकाया नहीं जा सकता। इसलिए आज पूरा समाज एकजुट होकर पूरी कृतज्ञता के साथ उन वीर हुतात्माओं के लिए तर्पण का यह पुनीत कार्य कर रहा है।

कैबिनेट मंत्री और जनप्रतिनिधि हुए शामिल

श्रद्धांजलि सभा में अनेक साधु-संतों, राजनेताओं और गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महात्यागी रामरूपदास महाराज, महामंडलेश्वर सर्वेश्वर दासजी महाराज, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष (बेमेतरा) कल्पना योगेश तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष (बेमेतरा) विजय सिन्हा, महंत सुरेश दास जी, दयावान बांदे, प्रज्ञा निर्वाणी (जिला अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा) विशेष रूप से उपस्थित रहे।