बालोद

स्कूल निरीक्षण करने गए ABEO को प्रधान पाठक ने दी फोन पर गालियां, डीईओ ने किया निलंबित

सहायक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डौंडीलोहारा के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले प्राथमिक शाला नाहंदा के प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया। (Balod News)

2 min read
Dec 14, 2019
स्कूल निरीक्षण करने गए ABEO को प्रधान पाठक ने दी फोन पर दी गालियां, डीईओ ने किया निलंबित

बालोद. जिला शिक्षा अधिकारी की टीम ने शुक्रवार को आरएल ठाकुर के साथ जिले के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। कुछ स्कूलों में लापरवाही बरतने वाले प्राचार्य व प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान सिकोसा व बेलौदी हायर सेकंडरी स्कूलों में विद्यार्थियों द्वारा उपयोग किए जा रहे गाइड कुंजी पर रोक लगाई। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिम्मेदार शिक्षकों को स्कूल में गाइड कुंजी नहीं बल्कि पाठ्य पुस्तकों से ही बच्चों को परीक्षा की तैयारी के निर्देश दिए। सहायक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डौंडीलोहारा के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले प्राथमिक शाला नाहंदा के प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया।

इन स्कूलों का किया निरीक्षण
शिक्षा विभाग की टीम ने जिले के ग्राम हल्दी, बेलौदी, सिकोसा, देवरी, रानीतराई, जेवरतला रोड स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना जानकारी के अनुपस्थित रानीतराई में शिक्षक और हल्दी के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

परीक्षा का समय निर्धारित कर दिया
बेलौदी और सिकोसा हायर सेकंडरी स्कूल में प्राचार्य द्वारा अर्धवार्षिक परीक्षा का समय बदलकर परीक्षा ली जा रही थी। जिसे देख डीईओ ने दोनों प्राचार्य को जमकर फटकारा। डीईओ द्वारा परीक्षा का समय दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक तय किया गया है। दोनों प्राचार्य ने अपने हिसाब से दोपहर डेढ़ से साढ़े तीन बजे परीक्षा का समय निर्धारित कर दिया था। उन्होंने विभाग द्वारा तय समय में ही परीक्षा लिए जाने के निर्देश दिए।

फोन पर दी थी धमकी
18 अप्रैल 2019 को डौंडीलोहरा एबीईओ प्रदीप कुमार खरे को प्राथमिक शाला नाहंंदा के प्रधान पाठक चंद्ररेखा कौमार्य ने फोन से अपशब्द का प्रयोग करते हुए धमकी दी थी। वे स्कूल निरीक्षण के लिएगए थे। उनकी शिकायत पर डीईओ आरएल ठाकुर ने जांच की और प्रधान पाठक को दोषी पाए जाने पर शुक्रवार को निलंबित कर दिया।

Published on:
14 Dec 2019 12:58 pm
Also Read
View All