Prices of Onions and Sugar: बाजार में सब्जी और राशन के दाम सुनकर लोग वापस लौट रहे हैं। जो प्याज 15 दिन पहले 20 रुपए किलो था, वह आज 60 रुपए किलो बिक रहा है। शक्कर 44 से सीधे 70 रुपए किलो पर पहुंच गई है। त्योहारों के सीजन से ठीक पहले महंगाई की इस मार ने मध्यम और निम्न वर्ग की जेब खाली कर दी है। बाजार में हरी सब्जियों के ठेले लगे हैं पर ग्राहक सिर्फ दाम पूछकर निकल रहे हैं।
बाजार आई गृहणियों ने महंगाई पर जमकर नाराजगी जताई। सुनीता साहू ने कहा कि पहले 500 रुपए में हफ्ते भर की सब्जी-भाजी आ जाती थी। अब 500 में दो दिन का भी नहीं हो रहा। प्याज-शक्कर देखकर तो हाथ ही नहीं लगाते। आधा किलो की जगह पाव भर ले रहे हैं। बच्चों के टिफिन का भी सोचना पड़ता है। राधा देवांगन ने कहा कि त्योहार सिर पर है, मेहमान आएंगे तो मीठा कैसे बनेगा? शक्कर 70 रुपए किलो हो गई। चाय की पत्ती भी 350 रुपए किलो। सुबह की चाय भी अब महंगी लगती है। सरकार को महंगाई पर ध्यान देना चाहिए।
जांच में पाया गया कि ज्यादातर ब्रांड्स ने 1000 एमएल की जगह 850, 900, 910 एमएल के पाउच बाजार में उतार दिए हैं। 10 और 20 रुपए वाले छोटे पैकेट में 5-10 एमएल की कटौती की गई है ताकि दाम न बढ़ाना पड़े। ग्राहकों को लग रहा है कि दाम वही है पर असल में प्रति लीटर 15-20 रुपए ज्यादा वसूला जा रहा है।

व्यापारियों का कहना है कि अगर बारिश थमी तो 10-15 दिन में हरी सब्जी के दाम में थोड़ी नरमी आ सकती है लेकिन शक्कर और प्याज में अभी तेजी बनी रहेगी। रक्षाबंधन के बाद गणेश, नवरात्रि और दीपावली तक हर हफ्ते त्योहार है, ऐसे में आम आदमी को फिलहाल महंगाई से राहत मिलती नहीं दिख रही।