बालोद

वियतनाम में होगी म्यू थाई स्पर्धा, छत्तीसगढ़ के शुभम अपनी हुनर का मनवाएंगे लोहा… आर्थिक संकटों का कर रहे सामना

CG News: सीनियर एशियन म्यूथाई चैंपियनशिप 20 से 26 जून तक वियतनाम में आयोजित होगी। 10 वर्षों से म्यूथाई का अभ्यास कर देश का नाम रोशन करने के इरादे से वियतनाम के मैदान में उतरेगा।
less than 1 minute read
May 30, 2025
शुभम अपनी हुनर का मनवाएंगे लोहा ( फोटो सोर्स- पत्रिका)
शुभम अपनी हुनर का मनवाएंगे लोहा ( फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: सीनियर एशियन म्यू थाई चैंपियनशिप 20 से 26 जून तक वियतनाम में आयोजित होगी। जिले में संचालित मार्शल आर्ट क्लब लगातार 10 वर्षों से म्यू थाई का अभ्यास कर देश का नाम रोशन करने के इरादे से वियतनाम के मैदान में उतरेगा। खिलाड़ी शुभम कुमार निषाद देवास ने 2022 में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।

त्रिपुरा में आयोजित फेडरेशन कप की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2022 में स्वर्ण पदक, चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2023 में सिल्वर पदक और असम में आयोजित 2024 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर एक लंबे सफर के बाद सीनियर एशियन म्यूथाई चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए।

आर्थिक संकटों का सामना कर रहे

शुभम कुमार निषाद के बीमार पिता घर पर रहते हैं एवं माता साबुन फैक्ट्री में काम कर अपना जीवन यापन करती हैं। इन हालातों में बिना हार माने बीपीएल परिवार से निकलकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं। अब अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सीनियर एशियन म्यू थाई चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए करीबन डेढ़ लाख का खर्च अनुमानित है, जिसमें लाइट टिकट, रहने, भोजन एवं प्रतियोगिता शुल्क और आवश्यक खर्च शामिल हैं। राज्य म्यू थाई संघ ने लोगों से अपील की है कि खेल प्रेमी, सामाजिक संगठन और उघमी खिलाड़ी को आर्थिक मदद करें ताकि शुभम की प्रतिभा किसी आर्थिक वजह से रुक ना जाए।

Updated on:
30 May 2025 10:42 am
Published on:
30 May 2025 10:42 am