बालोद

इस साल मानसून में सुस्त बारिश, औसत 538.2 मिमी, पिछली बार से 122 मिमी कम

CG Monsoon 2025: बालोद जिले में इस मानसून सीजन में अब तक 538.2 मिमी औसत बारिश हुई है। पिछले साल मानसून में सावन के 20 दिनों तक 660 मिमी बारिश हुई थी।
less than 1 minute read
Jul 27, 2025
मानसून सीजन में 538.2 मिमी औसत हुई बारिश(photo-patrika)
मानसून सीजन में 538.2 मिमी औसत हुई बारिश(photo-patrika)

CG Monsoon 2025: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में इस मानसून सीजन में अब तक 538.2 मिमी औसत बारिश हुई है। पिछले साल मानसून में सावन के 20 दिनों तक 660 मिमी बारिश हुई थी। इसकी तुलना में इस बार 122 मिमी कम बारिश हुई है।

CG Monsoon 2025: फसल के विकास के लिए खेतों में पर्याप्त पानी

शुक्रवार सुबह से शनिवार दोपहर तक रिमझिम बारिश जारी रही। शनिवार को जिले में मौसम विभाग ने औसत 33.8 मिमी बारिश दर्ज की। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। खेतों में पानी भर गया है। किसानों की माने तो धान की फसल के विकास के लिए अभी पर्याप्त पानी खेतों में हैं। और ज्यादा बारिश हुई तो नुकसान भी हो सकता है।

603 मिमी बारिश बालोद तहसील में

इस मानसून सीजन सबसे ज्यादा 603 मिमी बारिश बालोद तहसील में हुई हैं। सबसे कम बारिश गुंडरदेही तहसील में 491 मिमी हुई है। गुरुर तहसील में 504, डौंडीलोहारा 524, डौंडी 591, अर्जुंदा-539, मार्री बंगला देवरी 513 मिमी बारिश हुई है।

जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री

जिले में तीन दिन से बदली छाई हुई है। लगातार बारिश व बदली की वजह से तापमान में भी इसका असर पड़ा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया।

Updated on:
27 Jul 2025 01:42 pm
Published on:
27 Jul 2025 01:42 pm