बालोद

जर्जर स्कूल भवन तोड़ते समय गिरी छत, पांच मजदूर घायल

गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम राहुद में जर्जर स्कूल भवन को तोड़ते समय छत गिरने से पांच मजदूर घायल हो गए। इसमें से दो मजदूर की हालत गंभीर है।

less than 1 minute read

गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम राहुद में जर्जर स्कूल भवन को तोड़ते समय छत गिरने से पांच मजदूर घायल हो गए। इसमें से दो मजदूर की हालत गंभीर है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घायलों में सकरौद निवासी दीपक देशमुख, जगतपाल, योगेंद्र कुमार साहू व थानुराम और राहुद निवासी त्रिभुवन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :

छत भरभराकर गिर गई

ग्राम पंचायत ने जर्जर स्कूल भवन को तोडऩे का ठेका दिया था। पांच मजदूर सोमवार की सुबह 10 बजे भवन की छत में चढ़कर तोड़ रहे थे। कुछ देर बाद छत भरभराकर गिर गई और सभी मजदूर गिर गए। बताया जा रहा है कि मजदूर बिना सुरक्षा के भवन को तोडऩे का कार्य कर रहे थे। पुलिस और शिक्षा विभाग मामले की जानकारी ले रहे हैं। मामले की जानकारी लेने सरपंच से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला।

Also Read
View All

अगली खबर