Weather Update: बालोद जिले में लगातार गर्मी बढ़ रही है। कुछ दिन से मौसम में बदली की वजह से तापमान में कमी देखने को मिला है। रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा।
Weather Update: बालोद जिले में लगातार गर्मी बढ़ रही है। कुछ दिन से मौसम में बदली की वजह से तापमान में कमी देखने को मिला है। रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। कुछ दिनों में मौसम में बदलाव भी होने के आसार हैं। वहीं जिला स्वास्थ विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। जिला अस्पताल में गर्मी सीजन में ओपीडी 300 के पार पहुंच गई है।
जिला प्रशासन ने गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। लोग बहुत जरूरी होने पर ही दिन में घरों से निकल रहे हैं। खेती- किसानी का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इस मौसम में जरा सी लापरवाही से तबीयत खराब होने का डर बना हुआ है। बच्चों में पानी की कमी और वायरल की समस्या सामने आ रही है।
तापमान में वृद्धि होने के कारण लू की संभावना अधिक होती है। स्वास्थ्य जनता में लू से बचाव व उसके प्रबंधन संबंधी जानकारी लोगों के लिए जारी की है। मुख्य स्वास्थ अधिकारी डॉ. एमके सूर्यवंशी ने अलर्ट जारी किया है। उनके अनुसार लू लक्षण सिर में भारीपन और दर्द का अनुभव होना, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीने का न आना, अधिक प्यास लगना और पेशाब कम आना, भूख न लगना व बेहोश होना।
लू से बचाव के उपाय लू लगने का प्रमुख कारण तेज धूप और गर्मी में ज्यादा देर तक रहने के कारण शरीर में पानी और खनिज मुख्यता नमक की कमी हो जाना होता है। बचाव के लिए बहुत अनिवार्य न हो तो घर से बाहर ना जाएं। धूप में निकलने से पहले सिर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह से बांध लें। पानी अधिक मात्रा में पिएं, अधिक समय तक धूप में न रहे, गर्मी के दौरान नरम, मुलायम सूती के कपड़े पहनने चाहिए। अधिक पसीना आने की स्थिति में ओआरएस घोल पिएं, चक्कर आने, मिताली आने पर छायादार स्थान पर आराम करें।
शीतल पेयजल अथवा उपलब्ध हो तो फल का रस, लस्सी, मठा आदि का सेवन करें। प्रारंभिक सलाह के लिए 104 आरोग्य सेवा केन्द्र से नि:शुल्क परामर्श लें। उल्टी, सिर दर्द, तेज बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केन्द्र में जरूरी सलाह लिया जाएं।