बालोद

हिम्मत से लिया काम, रेत माफिया को महिला तहसीलदार ने दौड़ाकर पकड़ा

सूचना पर बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय के पास ग्राम रेंगाकठेरा तांदुला नदी रेत घाट पर अवैध रेत के कारोबारियों को रंगे हाथ पकडऩे के लिए राजस्व व पुलिस की टीम ने सुबह 6 बजे दबीश दी। जहां रेत निकालने में दो दर्जन गाडिय़ां लगी थी।
2 min read
• •
Updated: 3 May 2019, 8:09 AM IST
 balod patrika, Chhattisgarh, Balod impactful news,
हिम्मत से लिया काम, रेत माफिया को महिला तहसीलदार ने दौड़ाकर पकड़ा

बालोद(कचांदुर). जिले में खनि माफियाओं पर कार्रवाई जारी है। इसी के तहत गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से लगा ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा रेत घाट पर गुरुवार की अल सुबह 6 बजे अवैध रेत पर कार्रवाई की गई। यहां रेत माफिया को दौड़ाकर पकड़ा गया। वाहन जब्त किया गया।

नदी में अल सुबह लगी थी दो दर्जन गाडिय़ां
गुंडरदेही तहसीलदार प्रतिमा ठाकरे व नायब तहसीलदार प्रकाश सोनी और पटवारी अविनाश यादव व पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई की तब नदी में लगभग दो दर्जन गाडिय़ां रेत घाट पर लगी थी। इसी दौरान एसडीएम की सरकारी गाड़ी में महिला तहसीलदार ने एक ट्रैक्टर को दौड़ा कर नदी से बाहर पकड़ा। इन पर भू राजस्व संहिता 1959, धारा 247 के तहत कार्रवाई की गई।

तीन घाट पर तीन ट्रैक्टर की जब्त
जानकारी दी गई कि यह कार्रवाई जिले की कलक्टर रानू साहू के आदेश पर किया जा रहा है। तीन नदी घाट पर तीन ट्रैक्टर जप्त कर पंचनामा की कार्रवाई की गई। इस दौरान रेंगाकठेरा घाट से ट्रैक्टर मालिक रेंगाकठेरा निवासी गाना साहू की ट्रैक्टर व दिनेश्वर देशमुख की गाड़ी सीजी 07 एनए, 744 गाड़ी चालक त्रिवेंद्र कुमार को सिकोसा घाट पर पकड़ा गया। वहीं गाड़ी मालिक नीलू बारले की गाड़ी सीजी 24 जे, 6452 विजय यादव की अवैध रेत परिवहन करते तीन ट्रैक्टर जब्त की।

कलक्टर के आदेश पर दी दबिश
मामले में गुंडरदेही तहसीलदार प्रतिमा ठाकरे ने जनकारी दी कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पकड़ी गई रेत से भरी ट्रैक्टर पर भू राजस्व संहिता 1959 धारा 247 के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं नायब तहसीलदार प्रकाश सोनी ने बताया कलक्टर के आदेश का पालन करते हुए यह कार्रवाई की गई है। आगे और भी जारी रहेगी।

सरपंच, सचिव व कोटवार के रहते चल रहा अवैध खनन
बालोद के पास कार्रवाई के बाद ग्राम पंचायत ओरमा के सरपंच, सचिव व कोटवार को एसडीएम ने नोटिस जारी किया है। अधिकारी का कहना है आखिर इनके रहते हुए इनके क्षेत्र में कैसे अवैध खनन होने लगा है। जानकारी थी, तो इसकी सूचना हमें क्यों नहीं दी गई? इस कार्रवाई से जिले के माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में खनिज विभाग को कोई जानकारी नहीं है। एसडीएम मंडावी ने कहा खनिज विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है इसलिए हम कर रहे हैं।

Published on: