बालोद

आप ही हैं आदिशक्ति, असमाजिक तत्वों को दें उनकी जबान में जवाब

वैशालीनगर विधानसभा के स्कूलों में जारी बालिका सशक्तिकरण के तहत विधायक विद्यारतन भीसन ने छात्राओं से संवाद किए। उनके सवालों का जवाब दिए और पढ़ाई में आगे बढऩे की सीख दी।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2018, 10:04 AM IST
You are the Shakti Shakti,
Student giving award to school

भिलाई. हमारी बेटियां अपने को कभी कमजोर न आंकें, किसी से आप कम नहीं हैं। आप ही दुर्गा, आप ही सरस्वती और आप में ही ममता बसती हैं। आदिकाल में आप जैसी ही एक देवी ने राक्षसों का संहार कर दुनिया को पीड़ा, अत्याचार से निजात दिलाई थी, तो फिर आज भी आप चुप न बैठें। अपने आसपास ऐसे असामाजिक तत्व जो आपके साथ ऐसी कोई अव्यावहारिक हरकत करता हो तो उसका तत्काल जवाब दें।

जुनवानी और खम्हरिया स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम
उक्त बातें वैशालीनगर विधानसभा के विधायक विद्यारतन भसीन ने बालिका सशक्तिकरण के तहत उन्हीं के मार्गदर्शन में वैशालीनगर विधानसभा के स्कूलों में चलाए जा रहे बालिका सशक्तिकरण के कार्यक्रम में कही।
इसी के तहत इस बार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जुनवानी और खम्हरिया के संयुक्त कार्यक्रम के तहत खम्हरिया स्कूल में बालिका जागरण का कार्यक्रम रखा गया। जहां ५०० से अधिक छात्राओं ने अपनी रक्षा का तरीका जाना।

गुड व बैड टच की बात सामने आए तो परिजन को बताएं
कार्यक्रम के संयोजक शिक्षाविद जेपी घनघोरकर ने कहा बच्चियां कभी अपने को अकेली न समझें, हर परिस्थितियों में मुसीबतों का सामना करें। कहा जब भी गुड व बैड टच की बात सामने आती है, तो बिना संंकोच के माता-पिता, प्राचार्य या शिक्षक को अवश्य बताएं। कार्यक्रम के दौरान खम्हरिया स्कूल के प्राचार्य आरसी गुप्ता और जुनवानी स्कूल की प्राचार्य वर्षा ठाकुर ने स्कूलों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान अतिथियों का मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस विधा को सीख कर सकते हैं कइयों से मुकाबला
इस दौरान सुपेला आकाश गंगा कराते क्लब के प्रशिक्षक राजकुमार शर्मा एवं राज बहादुर विश्वकर्मा ने प्रशिक्षित बच्चों के प्रदर्शन से बताया कि इस विधा को सीख कर आप कई लोगों से अकेले ही मुकाबला कर सकते हैं। इस दौरान क्लब के छात्र-छात्राओं ने मार्शल आर्ट का शानदार प्रदर्शन किया। बताया गया कि विपरीत परिस्थितियों में हम अपने हाथ-पैरों से किस तरह अपनी रक्षा कर सकते हैं। काता, पंच, जंप सहित हाथ व पैरों से टाइल्स तोड़कर अपने शरीर की मजबूती का प्रदर्शन किया। इसे देखकर बच्चे उत्साह से भर गए। इस दौरान अन्य अतिथियों में नेहरू नगर जोन के अध्यक्ष भोजराज सिन्हा, आरपी शर्मा, वार्ड दो की पार्षद सरोज दादर, पूर्व पार्षद रमेश साहू, श्रीणु, अमीनुद्दीन सहित प्राथमिक, मिडिल सहित दोनों हाई स्कूल के शिक्षक व अन्य स्टॉफ मौजूद थे।

Published on: