2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाची-भतीजे के बीच जमीन विवाद का हुआ खूनी अंत, कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या

वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो चुका है आरोपी भतीजा, चाची को टोनही कहकर भी करता था संबोधित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 6 Aug 2018, 8:56 PM IST

Murder

Murder from axe

अंबिकापुर. चाची और भतीजे के बीच लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद का खूनी अंत हुआ। भतीजे ने रविवार की शाम चाची पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया। परिजन द्वारा उसे अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतिका के परिजन की रिपोर्ट पर आरोपी भतीजे के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि हत्या से पहले भतीजा उसे टोनही कहता था। पुलिस फरार आरोपी की खोजबीन में जुट गई है।


सूरजपुर जिले के प्रतापपुर स्थित ग्राम सरहरी निवासी 50 वर्षीय मानमति पति मानसाय का उसके भतीजे नीरज से जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। भतीजा अपनी चाची पर टोनही होने का भी आरोप लगाता था। रविवार की शाम दोनों परिवार के बीच जमीन की बात को लेकर विवाद होने लगा।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नीरज ने घर से कुल्हाड़ी निकाल ली और चाची के सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे महिला मौके पर ही ढेर हो गई। इधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन द्वारा प्रतापपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। फिर परिजन महिला को लेकर अंबिकापुर स्थित मिशन हास्पिटल पहुंचे। यहां डॉक्टरों द्वारा भर्ती कर उसका उपचार शुरु किया गया था, इसी बीच उसकी मौत हो गई। सूचना पर गांधीनगर पुलिस अस्पताल पहुंची तथा पंचनामा व पीएम पश्चात सोमवार को उसका शव परिजन को सौंप दिया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर डायरी प्रतापपुर पुलिस को भेज दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी भतीजे के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की खोजबीन में जुट गई है।