
Student suicide to hanging
अंबिकापुर. 21 वर्षीय एक युवक अंबिकापुर स्थित किराए के मकान में दोस्तों के साथ रहकर पढ़ाई करता था। रविवार की रात उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और शराब पीने लगा। इस दौरान वह मोबाइल पर दर्दभरे गाने भी सुन रहा था। कुछ देर बाद जब उसने जवाब देना बंद कर दिया तो इसकी सूचना दोस्त ने मोबाइल पर उसके माता-पिता को दी।
सूचना मिलते ही वे तत्काल पहुंच गए। फिर खिड़की से उन्होंने झांका तो छात्र फांसी पर लटका हुआ था। दरवाजा तोड़कर वे भीतर घुसे लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तथा पंचनामा व पीएम पश्चात शव उसके परिजन को सौंप दिया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। पुलिस मामला पे्रम-प्रसंग का होने की आशंका जता रही है।
बिश्रामपुर निवासी रुपेश कुमार पैंकरा पिता धनेश्वर 21 वर्ष अंबिकापुर के पटेलपारा स्थित एक टेक्निकल इंस्टीट्यूट में पढ़ता था। वह दो अन्य छात्रों के साथ सुभाषनगर स्थित मारुति शो रूम के पास किराए के मकान में रहता था। एक छात्र अपने घर चला गया था। रविवार की रात करीब 11 बजे उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और मोबाइल पर दर्दभरे गाने सुनने लगा।
दोस्त ने उसे दरवाजा खोलने के लिए कहा तो उसने कहा कि उसे अकेला छोड़ दे, वह किसी और कमरे में सो जाए। करीब 12 बजे उसने फिर दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई तो भीतर से कोई जवाब नहीं आया। उसे शंका हुई तो उसने उसके माता-पिता को मोबाइल पर सूचना दी। सूचना मिलते ही माता-पिता वहां पहुंच गए।
उन्होंने कमरे की खिड़की से झांका तो रुपेश फांसी के फंदे से झूल रहा था। इसकी सूचना उन्होंने गांधीनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर भीतर घुसी। इस दौरान उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए भिजवाया। सोमवार को शव उसके परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दोस्त बोला- पी रहा था शराब
पुलिस की पूछताछ में किराए में रहने वाले दूसरे छात्र ने बताया कि रुपेश शराब पीते हुए गाने सुन रहा था। इस दौरान उसने मोबाइल पर इंस्टीट्यूट के मैडम से बात भी की थी। उसने क्या बात की, वह नहीं जानता है।
पुलिस ने कमरे से शराब की एक बोतल व डिस्पोजल भी बरामद की। पुलिस आशंका जता रही है कि प्रेम-प्रसंग के चक्कर में उसने आत्महत्या की होगी।
Published on:
6 Aug 2018, 8:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.