2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस महिला से मुख्यमंत्री बोले- अबकी बार वहां आऊंगा तो आपसे जरूर मिलना चाहूंगा

जिले के प्रभारी मंत्री ने महिला की मुख्यमंत्री से कराई थी बात, सीएम की बात सुनकर महिला का खिला चेहरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 6 Aug 2018, 3:54 PM IST

raman singh on bonus to farmers

CM Dr Raman Singh

सूरजपुर. संचार क्रांति योजना के तहत सूरजपुर जिले के वार्ड क्रमांक-2 निवासी महिला देवमुनी राजवाड़े को जिले के प्रभारी व श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने मोबाइल वितरित किया। देवमुनि ने मोबाइल प्राप्त करते ही मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से बात करने की इंच्छा जाहिर की।

इस पर प्रभारी मंत्री ने देवमुनि की बात मु़ख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से कराई तो देवमुनि ने इस योजना की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री को सूरजपुर आने को न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने भी देवमुनि की बात रखते हुए कहा कि अगली बार जब सूरजपुर आऊंगा तो आपसे जरूर मिलना चाहूंगा। इस दौरान उन्होंने देवमुनि से मोबाइल योजना की जानकारी लेते हुए इससे मिलने वाले फायदों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री से बात कर देवमुनि बेहद प्रसन्न थी।

गौरतलब है कि संचार क्रांति योजना के तहत आज रविवार को जिले के मंगल भवल में श्रम तथा प्रभारी मंत्री भैयालाल राजवाड़े के आतिथ्य में मोबाइल तिहार का शुभारंभ करते हुए 238 हितग्राहियों को स्मार्ट फोन वितरित किया गया। इस अवसर उन्होंने कहा कि जिला विकास की ओर अग्रसर है।

इसके लिए शासन की विभिन्न योजना लागू कर विकास कार्य को गति दी जा रही है। स्काई योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन में सभी प्रकार की जानकारी एवं दुनिया से जोडऩे वाला होगा तो वहंी अपनो से आसानी से बात हो सकेगी। स्मार्ट फोन से डिजीटल युग से जुड़ सकेंगे घर बैठे बिजली बिल जमा करने सहित अन्य कार्य भी आसान हो जाएंगें।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि 55 नए मोबाइल टावर जिले में लगेंगे जिससे मोबाइल नेटवर्क विहीन क्षेत्रों के लोगों को इसकी सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम को थलेश्वर साहू भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बाबूलाल अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रामकृपाल साहू व पूर्व जनपद अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विजय प्रताप सिंह, भूलन सिंह, जनपद अध्यक्ष संध्या सिंह नपा उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, मुकेश गर्ग, जेल संदर्शक प्रवेश गोयल, शशिकांत गर्ग, जिला पंचायत सीईओ संजीव कुमार झा, एएसपी मेघा टेंभुरकर, एसडीएम सुभाष सिंह राज व अन्य लोग उपस्थित रहे।


55 नए मोबाइल टावर लगेंगे
कलक्टर केसी देवसेनापति ने अपने प्रतिवेदन में बताया कि संचार क्रांति योजना शासन की बेहद महत्वाकांक्षी योजना है। मोबाइल के साथ नये टावर भी लगेंगे। इस योजना से जिले मे एक लाख चौदह हजार मोबाइल वितरण के साथ 55 नए टावर लगेंगे। इससे शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।

शासन की योजनाओ जानकारी उनके मोबाइल पर होगी। एसएमएस से कई तरह की जानकारी जिसमें खातों मे पैसा जमा-निकासी सहित वोटर लिस्ट मे पंजीयन, रेलवे आरक्षण, जन संवाद से सीधे लोग अपनी बातें रख सकेंगे।