8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथ में स्मार्ट फोन पाकर महिलाओं के खिल उठे चेहरे, अब ये भी चलाएंगीं व्हाट्सएप-फेसबुक

संचार क्रांति योजना के तहत बलरामपुर जिले में कलक्टर के हाथों महिलाओं को बांटी गई मोबाइल

2 min read
Google source verification
Mobile distribution

Mobile distribution

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ शासन की महत्ती संचार क्रांति योजना स्मार्ट फोन वितरण का शुभारंभ जिले के नगर पंचायत रामानुजगंज में रविवार को कलक्टर हीरालाल नायक द्वारा बीपीएल परिवार की महिला मुखिया को किया गया। कार्यक्रम में नगर के 219 लोगों को नि:शुल्क स्मार्ट फोन मिलने से बीपीएल परिवार के लोगों में उत्साह देखा गया। अब ये महिलाएं भी अपने मोबाइल पर व्हाट्सएप व फेसबुक चला सकेंगीं।


नगर पंचायत रामानुजगंज के लरंगसाय टाऊन हॉल में रविवार को स्काई संचार क्रांति योजना के तहत् मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के द्वारा गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार की महिला मुखिया को स्मार्ट फोन वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कलक्टर हीरालाल नायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में सभी प्रकार की सुविधा लोगों को मिले इसके लिए स्मार्ट फोन वितरण प्रदेश में 50 लाख लोगों को किया जाएगा। आज इस योजना का जिले में शुभारंभ हो रहा है, इसके बाद जिले के शेष नगर पंचायतों में स्मार्ट फोन वितरण का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य देश का पहला राज्य है, जहां स्मार्ट फोन बीपीएल परिवारों को वितरण किया जा रहा है।

कलक्टर ने कहा कि पहले चरण में नगरीय क्षेत्र में एवं दूसरे चरण में ग्रामीण क्षेत्र में तथा कॉलेज के छात्रों को स्मार्ट फोन वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष उषा गुप्ता, अरूण केशरी, पार्षद शैलेष गुप्ता, उषा पुरी, कृष्ण गुप्ता, मनी पासवान, पवन गुप्ता, अशोक जायसवाल, एल्डरमेन शर्मिला गुप्ता,

मुकेश जायसवाल, सीएमओ भूपेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी पंकज शुक्ला, लोक निर्माण के कार्यपालन यंत्री निर्मल सिंह ठाकुर, पीएमआरडीएफ मृत्युंजय शर्मा, एनआईसी के देवा कश्यप व अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर पंचायत के सुमित गुपता, अजय गुप्ता, केएस चौहान, विनोद केशरी, जगन्नाथ गुप्ता व अन्य कर्मचारी सक्रिय रहे।


आधुनिक तकनीक से जोडऩे का प्रयास
जिला पंचायत सीईओ शिव अनंत तायल ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम जनता को आधुनिक तकनीक एवं साधन से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। स्मार्ट फोन से लोग आधुनिक तकनीक से जुड़ेंगे और लोगों के जीवन में सकारात्मक परिर्वतन आयेगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने मोबाइल तिहार वितरण के कार्यक्रम की शुरूआत नगर पंचायत रामानुजगंज से करने पर मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का आभार जताया और स्मार्ट फोन वितरण को बहुत महत्वपूर्ण कदम बताया।