बलोदा बाज़ार

CG News: बलौदाबाजार श्रम निरीक्षक निलंबित, भ्रष्टाचार का लगा आरोप

CG News: बलौदाबाजार में कार्यरत श्रम निरीक्षक रामचरन कौशिक को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

less than 1 minute read
CG Suspended News: धान खरीदी 2025–26 में लापरवाही उजागर(photo-patrika)

CG News: श्रम विभाग ने श्रम पदाधिकारी बलौदाबाजार में कार्यरत श्रम निरीक्षक रामचरन कौशिक को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। श्रम निरीक्षक पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अवैध उगाही के आरोप लगाए गए थे।

इस मामले में श्रम आयुक्त ने 24 अक्टूबर को एक जांच समिति गठित की थी। समिति की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में पाया गया कि श्रम निरीक्षक कौशिक द्वारा कार्यक्षेत्र में भ्रमण के दौरान कथित रूप से अवैध वसूली और अनियमितताएं की गई हैं।

इसी के आधार पर उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय श्रमायुक्त कार्यालय नवा रायपुर होगा।

Updated on:
28 Oct 2025 09:43 am
Published on:
28 Oct 2025 09:41 am
Also Read
View All

अगली खबर