बलोदा बाज़ार

CG Fraud: नौकरी दिलाने का झूठा वादा, फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर लाखों वसूले

CG Fraud: फोन पे और नगद मिलाकर कुल 3.50 लाख वसूल लिए गए। आरोपियों ने उसे फर्जी जॉइनिंग लेटर भी थमा दिया। काफी इंतजार के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली, तब महिला को ठगी का अहसास हुआ।

less than 1 minute read
फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर लाखों वसूले (Photo source- Patrika)

CG Fraud: नौकरी दिलाने के नाम पर 3.50 लाख की ठगी करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने धरदबोचार है। आरोपी 34 साल का खिलेंद्र कुमार साहू है। उसने अपने साथियों से मिलकर एक महिला को साईं ट्रस्ट में जीपी कोऑर्डिनेटर के पद पर नौकरी लगाने का झांसा दिया था।

CG Fraud: जानें क्या है पूरा मामला…

महिला ने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि खिलेंद्र व अन्य आरोपियों ने उसे भर्ती प्रक्रिया की झूठी जानकारी दी। फोन पे और नगद मिलाकर कुल 3.50 लाख वसूल लिए गए। आरोपियों ने उसे फर्जी जॉइनिंग लेटर भी थमा दिया। काफी इंतजार के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली, तब महिला को ठगी का अहसास हुआ। उसने पुलिस में शिकायत की। रिपोर्ट के आधार पर धारा आईपीसी की 420, 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर किया गया था।

आरोपी ने कबूल किया जुर्म

CG Fraud: मामले में आरोपी फरार चल रहे थे। एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। कड़ी मेहनत के बाद आरोपी खिलेंद्र को रायपुर में भाठागांव स्थित ढेबर सिटी से हिरासत में लिया गया। वह मूलत: बालोद जिले में नवागांव के चेन्द्रीबंध मरारपारा का रहने वाला है। पूछताछ में उसने ठगी की बात कबूल ली है। उसने बताया कि सारा काम अपने अन्य साथियों से मिलकर किया।

Published on:
20 Jun 2025 12:49 pm
Also Read
View All
सुशासन तिहार में CM साय का बड़ा एक्शन! अधिकारियों को दिए तुरंत निराकरण के निर्देश, लोगों ने खुलकर रखीं अपनी समस्याएं

Chhattisgarh Bison Terror: सुबह के एक घंटे ने मचाया ऐसा आतंक कि दहल उठे 3 गांव, खूंखार बायसन के हमले में एक की मौत, अन्य घायल

IAS Kuldeep Sharma: 70 साल के बुजुर्ग के लिए खुद बलौदाबाजार कलेक्टर ने लिखा आवेदन, SDM रह गए हैरान, मिला न्याय

छत्तीसगढ़ क्रांति सेना अध्यक्ष अमित बघेल को बड़ा झटका, बलौदाबाजार हिंसा मामले में रद्द हुई जमानत याचिका

Crime News: भाजपा नेत्री के साथ दिनदहाड़े लूट, सोने का लॉकेट झपट कर भागे आरोपी, इधर सिलेंडर की चोरी