23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bijapur / मार्कशीट घोटाला… शासन का लोगो तक गायब, बीजापुर में फर्जी मार्कशीट पर मचा बवाल

मार्कशीट घोटाला… शासन का लोगो तक गायब, बीजापुर में फर्जी मार्कशीट पर मचा बवाल

CG News: जिला शिक्षा अधिकारी एल. एल. धनेलिया ने बताया कि लापरवाही के जिम्मेदार शाखा प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। त्रुटियों को सुधारने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीजापुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 20 Jun 2025, 11:56 AM IST

मार्कशीट में गड़बड़ी से लटका छात्रों का एडमिशन (Photo source- Patrika)

मार्कशीट में गड़बड़ी से लटका छात्रों का एडमिशन (Photo source- Patrika)

CG News: नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हो चुकी है, स्कूलों की घंटी फिर से गूंजने लगी है, लेकिन बीजापुर जिले में सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों बच्चों का दाखिला अब तक अधर में लटका हुआ है। वजह 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट में हुई बड़ी गड़बड़ी।

CG News: जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

जिले के कई स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को जो अंकसूचियाँ दी गईं, उनमें जन्मतिथि, स्कूल का नाम, परीक्षा केंद्र और यहां तक कि यू-डाइस कोड तक में भारी त्रुटियाँ हैं। कुछ तो ऐसे भी मामले सामने आए हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ शासन का लोगो ही छूट गया है।

पालकों की नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग: पालकों ने इस लापरवाही को बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बताया है। वे संबंधित प्रिंटिंग एजेंसी और शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की माँग कर रहे हैं।

कार्रवाई शुरू, अस्थायी प्रवेश का आदेश

जिला शिक्षा अधिकारी एल. एल. धनेलिया ने बताया कि लापरवाही के जिम्मेदार शाखा प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। त्रुटियों को सुधारने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जब तक नई अंकसूचियाँ नहीं मिल जातीं, तब तक विद्यार्थियों को प्रगति पत्र और टीसी के आधार पर अस्थायी रूप से प्रवेश देने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।

यह भी पढ़ें: Bhilai News: दो बार सुधार करने के बाद भी 5वीं और 8वीं की मार्कशीट में ढेरों गलतियां, शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही

प्रिंटिंग में हुई भारी चूक

CG News: जानकारी के अनुसार, मार्कशीट छापने का कार्य दुर्ग की एक प्राइवेट प्रिंटिंग कंपनी को सौंपा गया था। लेकिन कंपनी ने भारी लापरवाही बरतते हुए हजारों छात्रों की मार्कशीट में गंभीर गलतियाँ कर दीं। भोपालपटनम ब्लॉक के कुछ स्कूलों में स्कूल का नाम तक गलत छप गया है। बीजापुर जिले में इस वर्ष 5वीं की परीक्षा में 4648 और 8वीं में 3748 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से बड़ी संख्या में छात्रों की अंकसूचियों में गलतियाँ पाई गई हैं।

प्रवेश पर पड़ा असर

इन गलतियों के कारण छात्र-छात्राओं के स्कूलों में एडमिशन में अड़चन आ रही है। पालक एक स्कूल से दूसरे स्कूल, और फिर कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। कई छात्रों का भविष्य इस त्रुटि की वजह से खतरे में है।