बलोदा बाज़ार

CG Road Accident: आमने-सामने हुई ट्रेलर के बीच जबरदस्त टक्कर, हादसे में चालक की मौत, छाया मातम

Baloda Bazar Road Accident: एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां गुरुवार की सुबह तकरीबन 4 और 5 बजे के बीच आमने-सामने से ट्रेलर के बीच जोरदार भीड़ंत हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2024, 5:30 PM IST
CG Road Accident

CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में गुरुवार सुबह तकरीबन 4-5 बजे 2 ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। यह हादसा इतना भयानक था कि एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में ट्रेलर के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह पूरा मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह तकरीबन 4-5 बजे दोनों भारी वाहन आमने-सामने भिड़ गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने से ये हादसा हुआ होगा। घटना कसडोल के आद्या हॉस्पिटल के पास हुई है। मृतक चालक का नाम सुरेंद्र कुमार चौधरी (44) है, जो भिलाई का रहने वाला है। हादसे की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

बता दे कि बलौदाबाजार से गिधौरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

इससे सम्बन्धित खबरें यहां पढ़े

1. एक बाइक पर सवार 4 युवकों को महतारी एक्सप्रेस ने मारी टक्कर, 1 की मौत

दो बाइक पर सवार होकर आ रहे 2-2 युवक, रास्ते में एक बाइक बिगड़ गई तो उसे परिचित के घर खड़ी कर एक ही बाइक में हो गए थे सवार, 2 लोगों को किया गया रेफर…यहां पढ़े पूरी खबर…

    2. मौत का LIVE VIDEO, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई एक्टिवा, 5 फीट उछलकर नीचे गिरा युवक

    दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। यहां एक तेज रफ्तार स्कूटी पर सवार तीन लोग डिवाइडर के बीचों बीच टकरा गए। इसमें एक युवक हवा में उछलकर रोड में जा गिरा और गिरते ही उसके ऊपर से एक कार गुजर गई। यहां पढ़े पूरी खबर…

    Updated on:
    6 Sep 2024, 5:30 PM IST
    Published on: