बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 7 की हालत गंभीर

Accident News: बलौदाबाजार और बेमेतरा में दो बड़े सड़क हादसे हुए। ट्रक और कार की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत 5 लोगों की मौत, जबकि 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Nov 2026, 2:16 PM IST
Accident News
रोड एक्सीडेंट (Representational Photo)

Accident News: धनतेरस के दिन छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने खुशियों को मातम में बदल दिया। बलौदाबाजार में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, बेमेतरा में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में महिला और युवक की जान चली गई। दोनों हादसों में सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। बलौदाबाजार सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रवान मुख्य मार्ग पर मंशा चौक के पास हादसा हुआ।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया

जानकारी के अनुसार, ग्राम खैरताल निवासी रामचंद्र ध्रुव (39), उनकी बेटी निहारिका (16) और बेटे टोमेश (12) पोस्ट ऑफिस से पैसे निकालकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर चोटों के कारण तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

दो कारों की भिड़ंत में महिला और युवक की मौत

कवर्धा राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर गुरुवार रात करीब तीन बजे एसआरएस अस्पताल और सतनाम चौक विद्यानगर के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में रिट्ज कार सवार दुर्गा बंजारे (25) की मौत हो गई। वह परिवार के साथ अपने गृह ग्राम सोढ़ लौट रही थीं। कार में सवार सरस्वती बंजारे, हेमता चालिसा और दो बच्चे आशीष बंजारे व गौरव जोशी गंभीर रूप से घायल हुए। दूसरी कार बेमेतरा से कवर्धा जा रही थी। उसमें सवार ख्वाहिश देशलहरे उर्फ लक्की की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि विनायक शर्मा की हालत नाजुक है। घायलों को रायपुर रेफर किया गया है।

Updated on:
7 Nov 2026, 2:16 PM IST
Published on: