बलोदा बाज़ार

भगवान का दर्शन कराने के नाम पर अश्लील वीडियो दिखा लड़कियों का करता था यौन शोषण, गिरफ्तार

कुछ लड़कियों ने इसका विरोध किया और अपने घर वालों को इसके बारे में बताने की बात कही तो बाबा ने उन्हें आश्रम में ही कैद कर लिया। कुछ लड़कियां किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रहीं और उन्होंने पूरी बात अपने परिजनों को बताई।

less than 1 minute read
भगवान का दर्शन कराने के नाम पर अश्लील वीडियो दिखा लड़कियों का करता था यौन शोषण, गिरफ्तार

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल स्थित झबड़ी गांव के एक 40 साल फर्जी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाबा गांव में ही भगवत कृपा धाम नाम का आश्रम चलाता है। गांव की कुछ युवतियों ने बाबा पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, कसडोल के झबड़ी गांव में सागर, मध्यप्रदेश का रहने वाला रजनीश दुबे नाम का एक व्यक्ति भगवत कृपा धाम नाम का आश्रम चलाता है। वह खुद को बाबा बताता है और ईश्वर के दर्शन कराने के नाम पर लड़कियों के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकतें करता है। उसने अपने आश्रम में भी लड़कियों को रखा हुआ है और उन्हें अश्लील वीडियो दिखा कर उनका शोषण करता है।

कुछ लड़कियों ने इसका विरोध किया और अपने घर वालों को इसके बारे में बताने की बात कही तो बाबा ने उन्हें आश्रम में ही कैद कर लिया। कुछ लड़कियां किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रहीं और उन्होंने पूरी बात अपने परिजनों को बताई।

परिजनों ने बाबा के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने कार्यवाई करते हुए ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित लड़कियों का कहना है कि 'बाबा हमसे पहले आधात्मिक बाते करते, भगवान के दर्शन कराने का झांसा देकर हमे परिवार से अलग कर दिया और हमारा शोषण करने लगा।

पुलिस ने आरोपी बाबा पर धारा 354 क का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाई कर रही है।

Published on:
14 Jan 2020 07:21 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh Bison Terror: सुबह के एक घंटे ने मचाया ऐसा आतंक कि दहल उठे 3 गांव, खूंखार बायसन के हमले में एक की मौत, अन्य घायल

IAS Kuldeep Sharma: 70 साल के बुजुर्ग के लिए खुद बलौदाबाजार कलेक्टर ने लिखा आवेदन, SDM रह गए हैरान, मिला न्याय

छत्तीसगढ़ क्रांति सेना अध्यक्ष अमित बघेल को बड़ा झटका, बलौदाबाजार हिंसा मामले में रद्द हुई जमानत याचिका

Crime News: भाजपा नेत्री के साथ दिनदहाड़े लूट, सोने का लॉकेट झपट कर भागे आरोपी, इधर सिलेंडर की चोरी

छत्तीसगढ़ की डॉक्यूमेंट्री ने बढ़ाया देश का मान, यूक्रेन के 100 स्कूलों में दिखाई जाएगी “भीम चिंताराम”, जानें इनकी पूरी कहानी