बलोदा बाज़ार

बीवी के कैरेक्टर पर था शक तो उसके प्राइवेट पार्ट में लगाया करंट, फिर लाश को भेज दिया मायके

आम्र्स फोर्स की बटालियन के खानसामा ने चरित्र शंका पर पत्नी के प्राइवेट पार्ट में...

2 min read
wife murder
बीवी के कैरेक्टर पर था शक तो उसके प्राइवेट पार्ट में लगाया करंट, फिर लाश को भेज दिया मायके

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के गांव भाठापारा में आम्र्स फोर्स की बटालियन के खानसामा ने चरित्र शंका पर पत्नी के प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद उसने शव को बहाना बनाकर पत्नी के मायके भेज दिया। इस हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

आरोपी के दो बच्चे हैं। मंगलवार शाम उसने अपनी बीवी के भाई शिवा जांगड़े को बताया कि उसकी बहन की तबीयत खराब है, उसे अस्पताल ले जाना है। शाम को सुरेश पत्नी की लाश को टाटा मैजिक वाहन से लेकर ग्राम खजरी पहुंचा। परिजनों को उसने बताया कि पत्नी ने ठंडे पानी से नहा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस बीच उसकी पत्नी के परिजन भी खजुरी पहुंच गए।

सुरेश की कहानी सुनकर परिजनों को शंका हुई। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया। मृतका के प्राइवेट पार्ट में जलने के निशान थे। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया, सोमवार को पत्नी के साथ विवाद हुआ था। उसने सोते समय गला काटने की धमकी दी थी। इसलिए उसने मंगलवार दोपहर 1 बजे कपड़े धोते समय पत्नी को करंट लगाया। बेहोश होने पर उसके प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर उसे मौत के घात उतार दिया।

पुलिस की पूछताछ में खानसामा ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर केस डायरी बलौदाबाजार पुलिस को भेज दी है। सरगांव पुलिस चौकी प्रभारी पीआर जगत के मुताबिक, ग्राम खजरी निवासी सुरेश मिरी (33) का विवाह सरगांव अंतर्गत ग्राम चन्द्रखुरी की युवती से हुआ था।

Published on:
19 Jul 2018 12:29 pm
Also Read
View All
Suspicious Deaths: छत्तीसगढ़ में 8 मौतों का मामला गरमाया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी सबकी नजर, 6 शव को देर रात दफनाया

छत्तीसगढ़ में महिला कमांडो दल ने संभाली जंगल की कमान! वन संरक्षण में रचा नया इतिहास, अब पर्यटन को मिलेंगे नए पंख

बीमारी या साजिश? 6 कब्रें और खुलीं, अब फॉरेंसिक रिपोर्ट बताएगी कसडोल में हुए मौतों का सच, आखिर कौन है इसके पीछे?

छत्तीसगढ़ के कसडोल में सिलसिलेवार हुई 8 मौतें बलि तो नहीं? कब्र से निकाली लाश, अब सच से उठेगा पर्दा

Treasury System Change: अब बलौदाबाजार के चक्कर लगाएंगे स्टांप वेंडर, भाटापारा ट्रेजरी व्यवस्था में बड़ा बदलाव, बढ़ेंगी मुश्किलें