बलोदा बाज़ार

जलप्रपात में उफली हुई मिली युवक की लाश, पिछले कई दिनों से चल रहा था रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के देवदहरा में जलप्रपात में रविवार डूबे युवक का शव बुधवार को तैरता मिला।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Oct 2018, 3:42 PM IST
waterfall
जलप्रपात में उफली हुई मिली युवक की लाश, पिछले कई दिनों से चल रहा था रेस्क्यू ऑपरेशन

मैनपुर. छत्तीसगढ़ के देवदहरा में जलप्रपात में रविवार डूबे युवक का शव बुधवार को तैरता मिला। तीन दिनों से एसडीआरएफ रायपुर के गोताखोरों द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। चौथे दिन युवक प्रवीण सिन्हा का शव देवदहरा के जलप्रपात के दूसरे कोने में तैरते हुए मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्डम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। युवक का शव चार दिन बाद मिलने से और जैसे ही शव ग्राम जिड़ार पहुंचा पूरे गांव शोक में डूबा नजर आया।

गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में यह पहला मौका है जब बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव दल के लोगों को बुलवाना पड़ा और एसडीआरएफ की टीम अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से युवक के शव को ढूंढने बड़ी मशक्कत करती रही।मंगलवार को राजकीय बचाव आपदा प्रबंधन की टीम पहले तो 60 फीट गहराई तक पानी के भीतर कैमरे की मदद से तलाश प्रारंभ किया और टीम के सदस्य भी पानी के भीतर 50 फीट तक की गहराई में जाकर देर शाम तक ढूंढते रहे, लेकिन अंधेरा छाने व घने जंगल नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण देर शाम को रेस्क्यू ऑपरेशन को स्थगित कर दिया गया था और बुधवार को सुबह से एसडीआरएफ की टीम देवदहरा जलप्रपात पहुंचकर जैसे ही खोजबीन प्रारंभ किया तो जलप्रपात के दूसरे कोने में युवक का शव पानी में तैरते मिला।

राजकीय बचाव एवं आपदा प्रबंधन टीम में एसआई एलएस राजपूत, जागेश्वर धिवर, भुपेन्द्र सोनी, जयलाल वर्मा, दिनेश देववंशी, लक्की राजपूत, विकास भट्ट, जितेन्द्र साहू, टीकाराम ध्रुव, सोनू नेताम, झाडूराम बन्डे, सूर्यकांत साहू, एसकुमार व एसडीआरएफ रायपुर के जवान शामिल थे। वहीं तीन दिनों तक इस ऑपरेशन में एसडीओपी पुलिस राहुल देव शर्मा, थाना प्रभारी बसंत बघेल, प्रेम ठाकुर, एसआर नेताम, प्रेम साहू, महादेव साहू, मुरारी यादव, सोमू दीवान मैनपुर पुलिस लगातार बचाव कार्य में लगे रहे।

Published on: