बलोदा बाज़ार

CG News: बलौदाबाजार में बनेगी नई पुल और सड़कें, 78.25 करोड़ रुपए मंजूर

CG News: बाइपास के लिए 20.98 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। इन सभी सड़कों के बीच पुल-पुलियों का निर्माण भी शामिल है। परियोजना को उच्च तकनीकी मानकों पर पूरा किया जाएगा।

less than 1 minute read
नई पुल और सड़कें (Photo Patrika)

CG News: राज्य सरकार ने जिले को बड़ी सौगात दी है। पीडब्ल्यूडी को बलौदाबाजार में 78.25 करोड़ के निर्माण कार्यों की प्रशासकीय मंजूरी मिली है। इअन पैसों से नयापारा से सकरी सतभांवा रोड, बलौदाबाजार रिसदा बाइपास, रिसदा-हथबंद-सिमगा रोड के साथ पुल-पुलिये बनाए जाएंगे।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के प्रयासों से यह परियोजना स्वीकृत हुई है। उन्होंने बताया कि इन निर्माण कार्यों से इलाके में कनेक्टिविटी मजबूत होगी। व्यापार, कृषि, शिक्षा और आपात सेवाओं में लाभ मिलेगा।

ग्रामीण इलाकों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। स्वीकृत निर्माण में नयापारा से सकरी सतभांवा तक 5.8 किमी सड़क बनाने 7.82 करोड़, रिसदा-हथबंद-सिमगा के लिए 48.60 किमी रोड का डामरीकरण 49.17 करोड़ और 7 किमी लंबे रिसदा बाइपास के लिए 20.98 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। इन सभी सड़कों के बीच पुल-पुलियों का निर्माण भी शामिल है। परियोजना को उच्च तकनीकी मानकों पर पूरा किया जाएगा।

Published on:
20 Aug 2025 10:48 am
Also Read
View All

अगली खबर